सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohum Shah shares Scary Bts from Tumbbad 2 set says Should I worried netizen react On Alia bhatt cameo In film

सोहम शाह ने शेयर की तुम्बाड 2 की डिटेल्स, यूजर्स को क्यों याद आईं आलिया भट्ट? पढ़ें मजेदार कमेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 27 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Scary Bts from Tumbbad 2 Set: सोहम शाह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट का एक बीटीएस साझा किया है, जो काफी डरावना है। उनके इस पोस्ट पर नेटिजंस आलिया भट्ट को याद कर रिएक्शन दे रहे हैं।

Sohum Shah shares Scary Bts from Tumbbad 2 set says Should I worried netizen react On Alia bhatt cameo In film
सोहम शाह के पोस्ट पर नेटिजंस को याद आईं आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोहम शाह फिल्म 'तुम्बाड 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई 'तुम्बाड' का सीक्वल है। 'तुम्बाड 2' को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोहम शाह ने सेट से एक बीटीएस तस्वीर शेयर करके दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। मगर, उनके इस पोस्ट पर नेटिजंस को आलिया भट्ट याद आ गई हैं।

Trending Videos

बीटीएस शेयर कर सोहम शाह ने लिखा- 'प्रलय आएगी'
सोहम शाह ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें सोहम शाह ने बीटीएस पल साझा किया है। उनके हाथ में सफेद रंग की एक चीज नजर आ रही है। इसके साथ सोहम शाह ने कैप्शन लिखा है, 'आज 'तुम्बाड 2' के सेट पर ये मिला। क्या मुझे चिंता करनी चाहिए'? उन्होंने आगे लिखा है, 'प्रलय आएगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)






आलिया को याद कर यूजर्स ने लिखी ये बात
सोहम शाह के इस पोस्ट पर नेटिजंस आलिया भट्ट को याद करते हुए कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे शुभ हस्ताक्षर और आशीर्वाद बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये आटे की गुड़िया लग रही है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपको चिंता करनी चाहिए, लेकिन सिर्फ अच्छे के लिए'। आलिया को याद करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'आलिया को देखने के लिए बेसब्र हूं'। एक ने लिखा है, 'तुम्बाड-2 में आलिया हैं। अब ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि पूरा सिनेमा है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में क्या होगा आलिया भट्ट का किरदार?
फिल्म 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट का कैमियो रोल होगा। वहीं, तीसरे पार्ट में उनका यह किरदार विस्तृत रूप में देखने को मिलेगा। साल 2018 में आई 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। हालांकि, ‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन वो नहीं कर रहे हैं। 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। आदेश प्रसाद फिल्म के पहले पार्ट के को-राइटर और को-डायरेक्टर भी थे। फिल्म का निर्माण सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत और पेन स्टूडियोज के सहयोग से कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed