फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 2 actor Kamal Haasan reveals what he enjoyed the most while shooting for Nag Ashwin film Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: इस मशहूर अभिनेता ने बताया फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अनुभव, कहा- इस वजह से शूटिंग पर आया मजा

Mon, 24 Jun 2024 10:43 AM IST
Sarvajeet Krishna सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:43 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। इस बीच फिल्म के एक बड़े अभिनेता ने बताया कि उन्हें शूटिंग करते वक्त सेट पर क्या पसंद आया। 

विज्ञापन
Indian 2 actor Kamal Haasan reveals what he enjoyed the most while shooting for Nag Ashwin film Kalki 2898 AD
कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए देश-विदेश में दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फैंस ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म में कई बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। हाल में ही रिलीज हुए फिल्म के दूसरे ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब फिल्म के इस बड़े अभिनेता ने शूटिंग से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है। 

विज्ञापन


कमल हासन को पसंद आई फिल्म के सेट से जुड़ी ये बात 
प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस वक्त टीम फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। इस बीच फिल्म की टीम ने एक खास इंटरव्यू में हिस्सा लिया,  जिसमें उन्होंने कई सारी रोमांचक बातें बतायी। इस दौरान मशहूर अभिनेता कमल हासन ने भी फिल्म के सेट पर हुए अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बन कर क्या सबसे ज्यादा अच्छा लगा। 
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के बिक चुके हैं इतने टिकट, लोगों में दिखा उत्साह, बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश
विज्ञापन
विज्ञापन

सेट के शांत वातावरण का लिया आनंद
'इंडियन 2' अभिनेता कमल हासन ने कहा कि उन्हें सेट पर मौजूद कैमरे या क्रू की संख्या ने नहीं बल्कि सेट पर मौजूद शांति का आनंद लिया। उन्होंने कहा, " बात कैमरों की संख्या या क्रू की संख्या की नहीं होती, यह सेट का शांत वातावरण है, जिसका मैंने सबसे ज्यादा आनंद लिया, क्योंकि ज्यादातर सेट पर इसकी कमी होती है। शोर व्यक्ति के अंदर और थिएटर में होना चाहिए, फिल्म के सेट पर नहीं।" इसमें जोड़ते हुए उन्होंने कहा," हर कोई अनुशासन में बात कर रहा था। मैंने देखा कि नागी बड़बड़ाते हैं, लेकिन फिर भी सेट पर उनकी आवाज सुनी जा सकती है, क्योंकि सेट इतना शांत है।" 
विदेशी धरती पर टहलते हुए सुहाना ने दिया पोज, दोस्त नव्या नवेली ने कमेंट कर लुटाया प्यार
कई बड़े सितारे एक साथ आएंगे नजर
बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद आदि कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संतोष नारायणन ने संगीत दिया है। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है। फिल्म 2डी , 3डी , आईमैक्स और 4डीएक्स प्रारूपों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव होने वाला है। 
Akshay Kumar: अक्षय कुमार दिखे अर्थ वॉरियर के साथ, अपने माता-पिता की याद में लगाए 300 वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed