Jana Nayagan Box Office: 'जन नायकन' का भौकाल कायम; विजय की फिल्म ने सातवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office: फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थलापति विजय अभिनीत फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी फिल्म ने आज बुधवार को कितने कमाए? जानते हैं...
विजय की फिल्म का उम्दा प्रदर्शन
विजय अभिनीत फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी और कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही थी। मगर, वीकएंड पर इसने शानदार पारी खेली। शनिवार को तीसरे दिन कमाई 28.90 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ रुपये रही थी।
- मंडे टेस्ट में फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं, कल मंगलवार को छठे दिन का कारोबार आठ करोड़ रुपये रहा था।
सातवें दिन कितनी रही कमाई?
फिल्म 'जन नायकन' ने आज बॉक्स ऑफिस पर सात दिन का सफर पूरा किया है। आज सातवें दिन इसने 4.28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 147.68 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'जन नायकन' हिंदी पट्टी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज हुई है।
- तमिल भाषा में विजय की फिल्म ने 126.58 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म 'जन नायकन' ने हिंदी में 12.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- तेलुगु भाषा में इस फिल्म का कलेक्शन 8.40 करोड़ रुपये रहा है।
'जन नायकन' की स्टारकास्ट
एच विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' में विजय के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में हैं। वहीं, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे राजनीति में सक्रिय हैं। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।