फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar Praised Aamir Khan Genelia Movie Sitaare Zameen Par box office Collection says Congratulations

Javed Akhtar: 'सितारे जमीन पर' की ताबड़तोड़ कमाई पर जावेद अख्तर ने आमिर खान को दी बधाई, तारीफ में कही ये बात

Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
सार

Sitaare Zameen Par Box Office: अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में लगी है और शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म के अच्छे कलेक्शन को देख गीतकार जावेद अख्तर ने आमिर की पीठ थपथपाते हुए बधाई दी है। 

विज्ञापन
Javed Akhtar Praised Aamir Khan Genelia Movie Sitaare Zameen Par box office Collection says Congratulations
सितारे जमीन पर, जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2022 में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आई। इसे आमिर खान ने कई साल की मेहनत लगाकर बड़े अरमानों से बनाया। मगर, फिल्म नहीं चली। आमिर को दुख हुआ और इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। इस साल उन्होंने फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए परदे पर वापसी की है। इस फिल्म ने उनके सितारे सचमुच फिर से चमका दिए हैं। गीतकार और राइटर जावेद अख्तर ने हाल ही में आमिर खान को बधाई दी है।

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने दी आमिर को बधाई
फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म औसत रही। इसने सिर्फ 10.7 करोड़ रुपये कमाए। मगर, दूसरे और तीसरे दिन वीकएंड पर इसकी कमाई में गजब का इजाफा दर्ज हुआ है। आमिर खान की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख जावेद अख्तर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आमिर को बधाई दी है।

Sanjeev Seth: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के संजीव सेठ अलगाव के बाद ये काम करते नजर आए, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों को दर्शक पसंद नहीं करते?'
जावेद अख्तर ने लिखा है, 'फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जो रिकॉर्ड छलांग लगाई है, उसके बारे में जानकर बहुत खुशी हुई। कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों को दर्शक पसंद नहीं करते? आमिर खान और उनकी टीम को बधाई'। दूसरे दिन फिल्म ने ओपनिंग डे की तुलना में दोगुना कलेक्शन किया।
 

विज्ञापन

तीन दिनों में कलेक्शन 50 करोड़ पार
फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 20.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को 29 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीन दिनों में फिल्म ने 59.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। दर्शक परिवार के साथ इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed