फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra actress Alia Bhatt said she love Akshay Kumar starrer Hera Pheri it is one of her first watched movies

Alia Bhatt: आलिया को बेहद पसंद है अक्षय कुमार की ये फिल्म, इसे बताया अपनी देखी शुरुआती फिल्मों में से एक

Sun, 13 Oct 2024 06:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 13 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा बटोर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल में ही अपनी पसंदीदा फिल्म का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर भी जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt said she love Akshay Kumar starrer Hera Pheri it is one of her first watched movies
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री द लल्लनटॉप पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अभिनय के प्रति अपने प्यार को लेकर भी बात की है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ उनके अभिनय वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर भी जानकारी साझा की हैं। 

विज्ञापन


'हेरा फेरी' को लेकर पागल हैं आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट अक्सर अभिनय के प्रति अपने प्यार का जिक्र करती रहती हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह निर्देशक वसन बाला और सह-कलाकार वेदांग रैना के साथ इस बातचीत में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' को लेकर कहा कि वो इस फिल्म के लिए पागल हैं। उन्हें ये फिल्म बेहद पसंद है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि यह सिनेमा में उनकी देखी पहली कुछ फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, परिवार ने की निजता की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

परेश रावल से मिलने को लेकर कही ये बात
इंटरव्यू के दौरान जब सौरभ द्विवेदी ने उनसे पूझा कि उन्होंने सिनेमा में पहली बार कौन सी फिल्म देखी थी, तो इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं कुछ गलत नहीं कहना चाहती, लेकिन शायद हेरा फेरी या कुछ कुछ होता है।" उन्होंने आगे कहा कि वह अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी को लेकर पागल हैं। इस पर उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह कभी परेश रावल से मिली हैं, जिन्होंने इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस पर जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि वो उनसे मिली हैं, लेकिन उन्हें ये याद नहीं है कि उन्होंने 'हेरा फेरी' को लेकर उन्होंने उनसे जिक्र किया था या नहीं। अभिनेत्री ने कहा कि अगली बार उनसे मिलने पर वह जरूर इसका जिक्र करेंगी। 
Ryan Reynolds: ‘डेडपूल’ ने ‘वूल्वरिन’ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साथ काम करने को लेकर कही ये बात
'जी ले जरा' को लेकर आलिया ने साझा की जानकारी
इसके अलावा, आलिया ने अपनी आगामी फिल्म 'जी ले जरा' पर जानकारी देते हुए कहा, "अभी कोई शेड्यूल नहीं है, कोई शूटिंग का दिन निश्चित नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से बनेगी। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, हर कोई चाहता है कि ये फिल्म बने।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि फिल्म के निर्माण में देरी हो रही है क्योंकि उन्हें क्रू सदस्यों और अभिनेताओं की तारीखें एक साथ मिलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ये फिल्म बनेगी। बताते चलें कि फरहान अख्तर जी ले जरा का निर्देशन करने वाले हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा,कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। 
Bigg Boss Host: बिग बॉस के सबसे चहेते होस्ट रहे हैं भाईजान, सलमान खान के अलावा कई सितारे ने की है मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed