सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   John Abraham Called Abhishek Bachchan His Best Co Star, Know What Said About Star Kids Like Hrithik Roshan

John Abraham: अभिषेक बच्चन को अपना सबसे अच्छा को-स्टार मानते हैं जॉन, बताया स्टारकिड्स के साथ कैसा है रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 25 Mar 2025 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

John Abraham: अभिनेता जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन और रणबीर जैसे स्टारकिड्स को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने इंडस्ट्री के अपने अनुभवों को भी साझा किया। जानिए जॉन अब्राहम ने क्या कुछ कहा।

John Abraham Called Abhishek Bachchan His Best Co Star, Know What Said About Star Kids Like Hrithik Roshan
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड के स्टारकिड्स के साथ अपने रिश्तों पर बात की और बताया कि उन्होंने कई स्टारकिड्स के साथ पढ़ाई भी की है।

Trending Videos

अभिषेक बहुत अच्छे इंसान हैं
जूम के साथ हालिया बातचीत में जॉन अब्राहम ने कहा, “मुझे इंडस्ट्री के लोग बहुत पसंद हैं। अभिषेक बच्चन मेरे सबसे अच्छे सह कलाकारों में से एक हैं। पूरी ईमानदारी से कहूं तो वो वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। ऋतिक रोशन को मैं स्कूल के समय से जानता हूं। वो मेरे क्लासमेट थे और सबसे अच्छे लड़कों में से एक थे। उदय चोपड़ा भी मेरे क्लासमेट रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर थे जॉन के जूनियर
जॉन ने आगे कहा, “मेरे स्कूल के कई लोग आजकल इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर मेरे जूनियर थे और आदित्य चोपड़ा मेरे सीनियर हुआ करते थे। जबकि आमिर खान मेरे सुपर सीनियर थे। हम सब एक ही स्कूल से हैं। उनसे मिलना और सीखना काफी अच्छा रहता है।”


यह खबर भी पढ़ें: नाना बनने पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, अथिया-राहुल की बेटी पर लुटाया प्यार

इंडस्ट्री के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है
इंडस्ट्री के लोगों की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा, “इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में एक सहजता और आत्मविश्वास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो इस बिजनेस को काफी अच्छे से समझते हैं। उनका रवैया बहुत बढ़िया रहता है। वो लोग यहां के लोगों और जगहों को काफी अच्छे से जानते हैं। मैं इन लोगों से बहुत कुछ सीखता रहता हूं।”

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: मुश्किल में फंस गए ‘सिकंदर’ के निर्देशक एआर मुरुगादॉस, सलमान के सामने आमिर खान ने पूछा बड़ा सवाल

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी है जॉन की ‘द डिप्लोमेट’
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज ‘द डिप्लोमेट’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। उनकी फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की ‘छावा’ से हो रहा है। ‘द डिप्लोमेट’ में जॉन अब्राहम के साथ कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, सादिया खातीब और जगजीत संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed