फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jolly LLB 3 Trailer Launch makers gives right to audience to decide that the place Meerut or Kanpur

Jolly LLB 3 Trailer: कानपुर या मेरठ? कहां रिलीज होगा 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर; मेकर्स ने लोगों को दिया अधिकार

Mon, 01 Sep 2025 02:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 01 Sep 2025 02:29 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Trailer Launch: फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव अहम किरदार में होंगे। फिल्म इसी महीने रिलीज होने को तैयार है।

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Trailer Launch makers gives right to audience to decide that the place Meerut or Kanpur
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

विस्तार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इस बात पर बहस हो रही है कि फिल्म का ट्रेलर कहां लॉन्च होगा? मेरठ में या कानपुर में ? जब बहस का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो दर्शकों को यह अधिकार दिया जाता है कि वह तय करके बताएं कि फिल्म का ट्रेलर कानपुर या मेरठ, दोनों में से कहां लॉन्च किया जाए।
विज्ञापन

 

अक्षय कुमार ने की कानपुर की वकालत
मेकर्स की तरफ से जारी वीडियो में अक्षय कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'माय लॉर्ड ठक्कू के लड्डू, बदनाम कुल्फी, लुच्ची सब्जी, सुल्तानी दाल, मट्ठा, चाट और इमरती का स्वाद चखना हो तो आपको कानपुर ही आना पड़ेगा। कानपुर आने का इससे बढ़िया बहाना क्या हो सकता है कि 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर कानपुर में लॉन्च हो रहा है।'

यह खबर भी पढ़ें: Mena Massoud-Emily Shah: 'अलादीन' के एक्टर मेना मसूद ने की एमिली शाह से शादी, निभाई दो रस्में

Jolly LLB 3 Trailer Launch makers gives right to audience to decide that the place Meerut or Kanpur
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
मेरठ के पक्ष में अरशद वारसी
इसके बाद अरशद वारसी, अक्षय कुमार से बहस करते हैं। उनका कहना है कि 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर मेरठ में लॉन्च होना चाहिए। बहस जब आगे बढ़ती है, तो जज की कुर्सी पर बैठे सौरभ शुक्ला कहते हैं कि आप लोग चुप रहिए। वह कहते हैं 'अगर मैंने इन दोनों को थोड़ी देर और सुना, तो मैं इस हथौड़े का गलत इस्तेमाल कर बैठूंगा भाईसाब। इसलिए इस बार आप तय करके बता दो कि फिल्म का ट्रेलर कहां लॉन्च होना चाहिए, कानपुर में या मेरठ में?

फिल्म के बारे में
ख्याल रहे कि 'जॉली एलएलबी 3', जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। यह 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' का सीक्वल है। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव अहम किरदार में होंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed