फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   JP Dutta daughter Nidhi Dutta will show different chapter of the 1971 Indo-Pakistan war in Sunny Deol Border2

Border 2: 1971 के युद्ध का दूसरा अध्याय दिखाएगी 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की बेटी निधि के कंधों पर है जिम्मेदारी

Sun, 16 Jun 2024 10:46 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 16 Jun 2024 10:46 AM IST
सार

भारत पाकिस्तान के बीच हुए साल 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' आज भी दर्शकों के दिल को छू जाती है। अब निर्माताओं ने फिल्म के अगले भाग 'बॉर्डर 2' की घोषणा की है, जिसकी जिम्मेदारी जेपी दत्ता की बेटी निधि के कंधों पर है। 
 

विज्ञापन
JP Dutta daughter Nidhi Dutta will show different chapter of the 1971 Indo-Pakistan war in Sunny Deol Border2
निधि दत्ता-जेपी दत्ता - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

बॉर्डर भारतीय सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। वर्ष 1997 में रिलीज हुई भारत पाकिस्तान की जंग पर आधारित इस फिल्म ने सफलता के नए आयाम गढ़े थे। अब एक बार फिर दर्शकों के अंदर देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए निर्माता इसका अगला भाग लेकर आ रहे हैं। फिल्म के पहला भाग का निर्देशन मशहूर निर्देशक और फिल्म निर्माता जेपी दत्ता ने किया था, लेकिन इसके अगले भाग की कमान उनकी बेटी निधि दत्ता संभाल रही हैं। वो इस फिल्म का लेखन और निर्माण कर रही हैं। 

विज्ञापन


'बॉर्डर 2' की कहानी सुन भर आई थी जेपी दत्ता की आंखें
देश के सैनिकों के जज्बे और साहस को सलाम करती इस फिल्म की जिम्मेदारी जेपी दत्ता ने अपनी बेटी को सौंपी है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी उनकी ताकत हैं। वह इस फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर सौंप रहे हैं। इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "निधि ने फिल्म लिखी है, इसलिए ये कहानी उसके लिए एक बच्चे की तरह है। मैंने कभी ऐसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है, जिसे मैंने नहीं लिखा हो। उसने जब मुझे बॉर्डर 2 की कहानी सुनाई तो मेरी आंखें भर आई थीं।" 
विज्ञापन

'मिर्जापुर 3' की चर्चा के बीच दिखा 'मुन्ना भैया' का भौकाल, फैंस बोले-कमी खलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दूसरे अध्याय को दिखाएगी फिल्म
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दूसरे अध्याय को दिखाएगी। फिल्म की कहानी को लेकर निधी ने कहा," बॉर्डर लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, लेकिन 1971 के युद्ध में हमारे सैनिकों की कई वास्तविक कहानियां हैं, हमें इन बहादुर सैनिकों की कहानियां पूरे देश को बताने की आवश्यकता है"। उन्होंने कहा कि वह फिल्म की कहानी लिखने से पहले सैनिकों के परिवारों से मिलीं और उनकी बहादुरी और दर्द को महसूस किया है। 
Maharaja: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर राजा बन सकती है विजय सेतुपति की 'महाराजा', 24 घंटे में बिके इतने टिकट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


सनी देओल ने पोस्ट साझा कर की थी फिल्म की घोषणा
जेपी दत्ता भले ही फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे, लेकिन वह फिल्म की रचनात्मक प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपनी कहानियां बताने के लिए उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में वह सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म में देशभक्ति की भावना और सैनिकों के किरदारों को न्यायपूर्ण तरीके से दिखाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि निधि भी सुरक्षा बलों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर सचेत हैं। बताते चलें कि फिल्म की घोषणा सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए की थी। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह कहते हैं, "27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा, उस वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम करने, आ रहा है फिर से।" 
फैंस को चौंकाने के लिए अचानक सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक आर्यन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed