Junior NTR: शूटिंग के दौरान घायल हुए साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर, आई मामूली चोट; जानें पूरी घटना
Junior NTR Injured: साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद में एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए, जिसमें उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं। जानिए पूरी खबर।
विस्तार
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद में एक शूटिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी कर बताया है कि अभिनेता को मामूली चोटें आई हैं। इस खबर से अभिनेता के प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
टीम ने दी जानकारी
अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इस बात की जानकारी उनकी टीम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी, जिसे किसी फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "जूनियर एनटीआर को आज एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मामूली चोट लग गई। डॉक्टर की सलाह के अनुसार अभिनेता को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिन लगेंगे। इस वजह से वह अगले कुछ हफ्तों तक आराम करेंगे।"
Wishing you a full and speedy recovery, Jr. NTR @tarak9999 anna We're all thinking of you.#JrNTR #NTRNeel #ntr31 pic.twitter.com/uauDyKQlZ1
— Chandu Gowrabathini (@Chandu090427) September 19, 2025
वॉर 2 में नजर आए थे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने इस साल 'वॉर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके अभिनय को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने, जिसमें ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 236.55 करोड़ रुपये की कमाई की। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसलिए, यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: कोई निजी कारण तो कोई राजनीतिक हलचल के चलते, पवन सिंह से पहले यह सितारे भी शो बीच में ही छोड़ गए
जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्में
साउथ स्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म में नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू हो गई है और यह जून 2026 में बड़े पर्दे पर आएगी। एनटीआर के प्रशंसक इस सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं।