सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   K pop band BTS Comeback massive concert at Gwanghwamun Square in Seoul Lakhs of fans to gather on the streets

बीटीएस के कमबैक कॉन्सर्ट के लिए क्रेजी हुए फैंस; शो देखने सियोल में जुटे लाखों लोग; जानें घर बैठे कहां देखें?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

BTS’s Comeback Show: ग्लोबल के-पॉप पावरहाउस BTS के कमबैक कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। आज 21 मार्च को सियोल में इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जुटी है।

K pop band BTS Comeback massive concert at Gwanghwamun Square in Seoul Lakhs of fans to gather on the streets
बीटीएस कमबैक कॉन्सर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आज शनिवार को K-pop बैंड बीटीएस एक लंबे ब्रेक के बाद साथ में परफॉर्म करने को तैयार है। अक्टूबर 2022 के बाद यह बैंड पहली बार एक साथ परफॉर्म कर रहा है, ऐसे में इनके इस कमबैक कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में भी दीवानापन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाई लाख से ज्यादा लोग सियोल में जुटे हैं। सड़कें चक्का जाम हैं।

Trending Videos

फैंस को था बेताबी से इंतजार
बता दें कि 'BTS द कमबैक' लाइव कॉन्सर्ट आज 21 मार्च को सियोल के ऐतिहासिक ग्वांगवामुन स्क्वायर में हो रहा है। यह एक ऐसा पल है, जिसका BTS के फैंस बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे थे। अब जब यह घड़ी आ गई है तो फैंस भी क्रेजी हैं। आज इस बैंड के सभी सदस्य- RM, Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V और Jung Kook करीब चार वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार एक साथ मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे कहां देखें बीटीएस कमबैक शो?
अगर आप भी बीटीएस बैंड के फैन हैं और इस लाइव कॉन्सर्ट को देखना चाहते हैं, तो आपके लिए घर बैठे भी इसे देखने का एक विकल्प है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने कोरियन बैंड बीटीएस से हाथ मिलाया है। फरवरी में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने K-पॉप बैंड BTS के साथ साझेदारी का एलान किया था। इसके तहत नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस: द रिटर्न' के साथ ही ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय इस ग्रुप के कमबैक कॉन्सर्ट को भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करने की बात कही गई थी। इसके अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Netflix US (@netflix) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

ड्रोन सो से जगमगा उठा आसमान
इस कॉन्सर्ट को लेकर एक दिन पहले से यानी शुक्रवार से ही सियोल में रौनक देखी जा रही है। बीती रात एक ड्रोन शो देखा गया, जिसके जरिए BTS के सभी सदस्यों की तस्वीरें आसामान में उकेर दीं। ड्रोन शो से आसमान जगमगा उठा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed