फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kabir khan reacts on ek tha tiger for featured at international spy museum starrer salman khan and katrina kai

Salman Khan: सलमान की ‘एक था टाइगर’ ने रचा इतिहास, फिल्म की उपलब्धि पर निर्देशक कबीर खान ने जताई खुशी

Tue, 09 Sep 2025 04:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 04:08 PM IST
सार

Kabir Khan On Ek Tha Tiger: सलमान खान अभिनीत फिल्म 'एक था टाइगर' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। ये फिल्म इंटरनेशल स्पाई म्यूजियम में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Kabir khan reacts on ek tha tiger for featured at international spy museum starrer salman khan and katrina kai
कबीर खान और एक था टाइगर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' हाल ही में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि टाइगर हमेशा जिंदा रहेगा। चलिए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा। 

विज्ञापन

एक था टाइगर आगे भी जारी रहेगी
कबीर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' को सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। पोस्ट के कैप्शन में निर्देशक ने लिखा, ‘एक फिल्म का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि उसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। बल्कि यह मायने रखता है कि वह कितने समय तक लोगों की कल्पना पर छाई रहेगी। और इस लिहाज से 'एक था टाइगर' आगे भी जारी रहेगी।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk)

विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर हमेशा जिंदा रहेगा
निर्देशक ने आगे कहा, ‘बेशक यह 2012 में रिलीज होने पर अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। लेकिन इससे भी ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि 2025 में भी इसके बारे में प्यार से बात की जाती है। टाइगर हमेशा जिंदा रहेगा।’


यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: करीना कपूर से लेकर काजोल तक इन सेलेब्स ने दी अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट

भारत की इकलौती फिल्म, जिसने किया ये कारनामा
'एक था टाइगर' अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का पोस्टर 'मिशन इम्पॉसिबल', 'स्पाई गेम', 'मेन इन ब्लैक', 'टिंकर टेलर सोल्जर' 'स्पाई' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के साथ प्रदर्शित किया गया है। यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आपको बताते चलें कि 'एक था टाइगर' की सफलता के बाद, मेकर्स ने सलमान और कैटरीना को प्रमुख भूमिकाओं में लेकर 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' भी बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed