फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kabir Khan reveals about salman khan blockbuster bajrangi bhaijaan sequel

Salman Khan: सलमान की ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर कबीर खान ने किया बड़ा खुलासा, क्या बन रहा फिल्म का सीक्वल?

Wed, 16 Jul 2025 11:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

Kabir Khan Reaction On Bajrangi Bhaijaan 2: हाल ही में निर्देशक कबीर खान ने सलमान खान की चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Kabir Khan reveals about salman khan blockbuster bajrangi bhaijaan sequel
सलमान खान और कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ साल 2015 की एक जबरदस्त हिट फिल्म थी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। अब 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर निर्देशक कबीर खान ने अपने विचार प्रकट किए हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या बताया। 

विज्ञापन

क्या बोले कबीर खान?
हाल ही में निर्देशक कबीर खान पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने 'बजरंगी भाईजान' फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'हमने (सलमान खान और कबीर खान) 'बजरंगी भाईजान 2' के बारे में बात की है। आज के वक्त जहां सभी फ्रैंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हम 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि हम सिर्फ दिखावे के लिए पिछले दो दशकों की सबसे लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Samay Raina: दिव्यांगों पर अनुचित टिप्पणी के सवाल को समय ने किया नजरअंदाज, मीडिया से बोले- आपको थोड़ी कहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म संग न्याय करना चाहते हैं कबीर खान
आगे बातचीत में कबीर खान ने कहा, ‘मैं 'बजरंगी भाईजान 2' का निर्देशन करना पसंद करूंगा वो भी सही कारणो से। मैं इसे बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के लिए नहीं, बल्कि 'बजरंगी भाईजान' जैसी कल्ट फिल्म की विरासत के साथ न्याय करने के लिए करना चाहता हूं।’


एक नजर कबीर खान के करियर पर 
कबीर खान को कई शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। कबीर खान ने आखिरी फिल्म 'चंदू चैंपियन' का डायेरक्शन किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने में सफल रही थी। वहीं अब दर्शक उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसमें 'बजरंगी भाईजान 2' का भी नाम शामिल हो सकता है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि कबीर खान ने ही 'बजरंगी भाईजान' के पहले भाग का निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed