Kabir Khan: 8 घंटे काम को लेकर दीपिका के समर्थन में उतरे कबीर खान, आमिर और अक्षय का किया जिक्र
Deepika Padukone Work Hours: दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में इन दिनों काम के घंटों को लेकर एक नई बहस को जन्म दिया है। अब कबीर खान ने दीपिका का समर्थन किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ने के पीछे की एक प्रमुख वजह 8 घंटे काम करने की मांग रही। इसके बाद इंडस्ट्री में 8 घंटे काम करने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई। कई सेलिब्रिटीज दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतर आए। अब दिग्गज निर्देशक कबीर खान ने भी दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आमिर खान और अक्षय कुमार सहित कई अभिनेता भी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं।
‘मुझे नहीं लगता दीपिका को मना किया जाना चाहिए’
मोविफाइड के साथ हालिया बातचीत में कबीर खान ने इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर चल रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं 500 क्रू सदस्यों के साथ काम करता हूं, जिनमें से प्रत्येक का अपना परिवार और अपना जीवन है। उनकी भलाई सिर्फ परिपक्व होने में ही नहीं, बल्कि उनके मेंटल हेल्थ के लिए भी मायने रखती है।’ दीपिका की 8 घंटे काम की मांग का समर्थन करते हुए निर्देशक ने कहा कि यह एक जरूरी टॉपिक है। आमिर खान और अक्षय कुमार भी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दीपिका को ऐसा करने से मना किया जाना चाहिए। अगर कोई फिल्म निर्माता सहमत नहीं है, तो उसके पास कोई लॉजिकल प्वाइंट होना चाहिए।’
मैंने खुद कभी ओवरटाइम नहीं किया
कबीर खान ने इस धारणा को भी खारिज कर किया कि फिल्म निर्माण निजी जीवन की कीमत और सेक्रिफाइस पर आता है। उन्होंने कहा कि काम का एक ढांचा होना चाहिए। कबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद कभी 12 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं की, कभी ओवरटाइम नहीं किया और कभी संडे को काम नहीं किया।
दीपिका दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सक्षम
फिल्म स्पिरिट से दीपिका के बाहर होने की एक वजह उनकी भारी भरकम फीस की डिमांड करना भी बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने 25 करोड़ रुपए की फीस की मांग की थी। दीपिका के इतनी फीस की मांग के सवाल पर कबीर खान का कहना है कि फीस दर्शकों की अपील और बॉक्स ऑफिस की मांग के हिसाब से होना चाहिए। दीपिका सिनेमाघरों में भारी भीड़ खींचती हैं। जो कोई भी दर्शकों को लाता है, चाहे वह अभिनेता हो, निर्देशक हो, पुरुष हो या महिला, वे अपनी योग्यता के मुताबिक फीस पाने के हकदार हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Deepika Padukone: फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका ने उठाया बड़ा कदम, पिता के जन्मदिन पर दी जानकारी
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण हाल ही में अल्लू अर्जुन और एटली की आगामी फिल्म AA22 X A6 में शामिल हुई हैं। हाल में उनके फिल्म से जुड़ने की घोषणा करते हुए एक वीडियो टीजर जारी किया गया था। इस वीडियो से ये जाहिर होता है कि फिल्म में दीपिका एक दमदार योद्धा के किरदार में नजर आएंगी।