Maharagni X Review: दुष्टों का वध करती दिखीं काजोल तो प्रशंसक हुए बेकरार, कहा- आप सच में हैं रानियों की रानी
काजोल और प्रभुदेवा की फिल्म ‘महारागिनी: रानियों की रानी’ का पहला टीजर जारी हो गया है। टीजर में प्रभु देवा खलनायक की भूमिका में और काजोल एक सशक्त नायिका के किरदार में दिख रही हैं। टीजर देखने के बाद प्रशंसक फिल्म देखने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
एक्शन अवतार में दिखी काजोल तो प्रशंसक हुए हैरान
फिल्म के टीजर में काजोल का एक्शन अवतार देखकर जहां उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं वह उनके इस अवतार को देखकर हैरान भी हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘हे भगवान, मैं जानती हूं यह बस एक ट्रेलर है लेकिन काजोल? मैं अब भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मैं काजोल को एक्शन थ्रिलर फिल्म में देख रही हूं।’
Bollywood News: 'Panchayat 3' की हुई शानदार स्क्रीनिंग, Nina Gupta के लुक ने खींचा ध्यान!
OMG! I knw this is just a trailer, but KAJOL?! I screamed and cried😭😭😭 I still can't believe that you took this role and we will see u in action thriller😭🔥 a good day to be alive💙🧿. Thank u for always making ur fans happy! You are AWE50ME! You are Queen of Queens✨️🔥
— Chikal (@kajolarmy) May 28, 2024
काजोल को बताया रानियों की रानी
फिल्म में काजोल का सशक्त किरदार देखकर उनके प्रशंसकों ने उन्हें रानियों की रानी कहा है। टीजर में देखा जा सकता है कि काजोल तलवार और चाबुक से गुंडों का सफाया कर रही हैं। वह बहुत ही खतरनाक लुक में दिख रही हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘काजोल उर्फ रानियों की रानी’, वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान मैं फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं, बेशक आप रानियों की रानी हैं।’
Congratulations my queen I'm so excited for this one, all the best for you and the whole team
— Mirza Riyaz Beg (@MirzaRiyazBeg1) May 28, 2024
‘महारागिनी’ कास्ट
तेलुगु फिल्म निर्माता चरण तेज उप्पलपति ‘महारागिनी’ फिल्म से हिंदी निर्देशक के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म हैं। इस फिल्म में काजोल और प्रभु देवा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन जीसू सेनगुप्ता और आदित्य सील प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
Rashmika Mandanna : पसंदीदा सह-अभिनेता के सवाल पर शर्माने लगीं रश्मिका मंदाना, राउडी ब्वॉय से है ये खास कनेक्शन
