सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Celebrate 24 Years of the film Kabhi Khushi Kabhie Gham

काजोल ने सभी अंजलियों काे दी खास सलाह, फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Kabhi Khushi Kabhie Gham Complete 24 Years: काजोल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। साथ ही यंग लड़कियों को एक खास सलाह भी दी है।

Kajol Celebrate 24 Years of the film Kabhi Khushi Kabhie Gham
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार

काजोल अपने अभिनय के अलावा फैंस के बीच अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं। रविवार को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे का जिक्र किया। फिल्म से जुड़ी अपनी एक फोटो शेयर की। साथ ही एक फनी कमेंट भी लिखा। इसमें वह यंग लड़कियों को एक खास सलाह भी दे रही हैं। 

Trending Videos

 काजोल ने खुद पर प्राउड फील करने को कहा 
काजोल की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 24 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अंजलि नाम की हंसमुख और बेबाक लड़की का रोल किया था। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में यंग लड़कियों को एक खास सलाह देती हैं। काजोल लिखती हैं, ‘सभी अंजलियों से कहना चाहती हूं, खुद पर प्राउड फील करो। खुलकर जीयो। राहुल (कभी खुशी कभी गम का लीड कैरेक्टर, जिसे शाहरुख ने निभाया था)’ लेट हो सकता है, क्योंकि वह कहीं ट्रैफिक में फंसा होगा।’ इस मैसेज के जरिए काजोल यंग लड़कियों को खुलकर जीने की सलाह दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)




क्या थी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की कहानी 
करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम' एक फैमिली ड्रामा थी। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। साथ ही कहानी के अलावा दर्शकों को इसके गाने भी पसंद आए थे। 

ये खबर भी पढ़ें: खुशहाल शादी के लिए शाहरुख खान ने दी ये सलाह, बोले- ‘मैं आपको शादी…’; बगल में बैठी काजोल का था ऐसा रिएक्शन

अगले साल किन फिल्मों में नजर आएंगी काजोल 
काजोल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘महारागिनी’ में नजर आएंगी। इस साल वह ‘मां’ और ‘सरजमीं’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाती दिखीं। साथ ही ट्विंकल खन्ना के साथ टॉक शो ‘टू मच’ भी उन्होंने किया है। इस शो पर बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और मजेदार किस्से साझा करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed