सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Celebrates 23 years of kabhi khushi kabhie gham shared unseen pictures from movie

Kajol Celebrates KKKG: 'कभी खुशी कभी गम' की यादों में खोईं काजोल, फिल्म ने पूरे किए 23 साल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 14 Dec 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol Celebrates KKKG: अभिनेत्री काजोल ने अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 23 साल पूरे होने पर इसे याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की।

Kajol Celebrates  23 years of kabhi khushi kabhie gham shared unseen pictures from movie
कभी खुशी कभी गम - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
विज्ञापन

विस्तार

करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को रिलीज हुए 23 साल हो चुके हैं। यह फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया है। अब अभिनेत्री ने इसके 23 साल पूरे होने पर इसका जश्न मनाया है।
Trending Videos


'कभी खुशी कभी गम' की यादों में खोईं काजोल
शनिवार को फिल्म के रिलीज के 23 साल पूरे हो गए। इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने ब्लॉकबस्टर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जिंदगी, प्यार और हंसी। अब वह पहले जैसी नहीं रहीं। 23 साल और कुछ शानदार यादें।”
विज्ञापन
विज्ञापन

Raj Kapoor Birthday: राज कपूर की 100वीं जयंती पर खली ऋषि कपूर की कमी, नीतू कपूर ने लिखा- मिस यू कपूर साहब

करण जौहर ने भी जाहिर की भावनाएं
कुछ दिनों पहले, करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कलाकारों, क्रू और महत्वपूर्ण रूप से दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया था। अपने पोस्ट में करण जौहर ने फिल्म बनाने की भावनात्मक यात्रा को भी दर्शाया। उन्होंने लिखा, "23 साल!!! उफ... सच में उन चुभने वाले पलों में से एक अब भी और तब भी... इन दिग्गजों के साथ सेट पर होना!! निर्देशक के तौर पर यह मेरी दूसरी फिल्म थी और मुझे लगता है कि मैं बेहद भाग्यशाली था की कलाकारों और पूरी टीम ने मुझ पर इतना भरोसा किया कि मैं भरपूर खुशी और गम दे पाया!"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



दर्शकों का जताया विशेष आभार
करण जौहर ने अपने इस बयान में आगे कहा, "सबसे बड़ा धन्यवाद दर्शकों, प्रशंसकों के हमारे परिवार को जाता है, जो हमारी फिल्म देखते रहते हैं और हर डायलॉग बोलते हैं, हर गाने पर नाचते हैं और इस फिल्म को सही मायने में जीवित रखते हैं... धन्यवाद!"
Masti 4: पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ पूरा हुआ ‘मस्ती 4’ मुहूर्त, निर्देशक ने चार गुना मस्ती का किया वादा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed