Kajol: ‘मां’ से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार काजोल, बताया कैसे प्रोड्यूसर हैं अजय देवगन
Kajol In Maa: ‘मां’ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहीं काजोल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उन्होंने फिल्म और अजय देवगन को लेकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। हालांकि, अजय देवगन और काजोल कई फिल्मों में एक साथ भी नजर आ चुके हैं। अब काजोल ने अजय देवगन के बतौर प्रोड्यूसर काम करने के तरीके को लेकर बात की और बताया कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर अजय कैसे हैं।
‘अनुभवी प्रोड्यूसर हैं अजय’
एएनआई के साथ बातचीत में काजोल ने अजय के फिल्म ‘मां’ के प्रोड्यूसर होने को लेकर बात की। काजोल ने कहा, “अजय एक बहुत ही अनुभवी प्रोड्यूसर हैं। स्क्रिप्ट से लेकर म्यूजिक और वीएफएक्स तक उन्होंने इस फिल्म के हर हिस्से पर बहुत ध्यान दिया है। मुझे लगता है कि वीएफएक्स फिल्म का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। अजय भी कहते हैं कि वीएफएक्स की शूटिंग एक अलग खेल है। इसलिए उन्होंने बहुत सारी जानकारी दी है।”
‘मैंने नहीं सोचा था कभी हॉरर फिल्म करूंगी’
आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर बात करते हुए काजोल ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक हॉरर फिल्म करूंगी, लेकिन अब हम यहां हैं। मुझे इस फिल्म पर बेहद गर्व है। स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। मैं पौराणिक कथाओं की बहुत बड़ी शौकीन हूं। मुझे हमारी भारतीय पौराणिक कथाएं बहुत पसंद हैं। हमारे पास बहुत सारी कहानियां हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह मेरी पसंदीदा कहानियों में से एक है। मैं बहुत आभारी हूं कि मैंने यह फिल्म की है। मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। बाकी अब दर्शक बताएंगे। लेकिन मां की कसम, हमने अच्छी फिल्म बनाई है।”
यह खबर भी पढ़ेंः Thug Life Day 7 Collection: सात दिनों में 50 करोड़ को तरसी ‘ठग लाइफ’, बुधवार को और भी घटी कमाई
बड़े पर्दे पर अपनी वापसी से उत्साहित हैं काजोल
'मां' के जरिए काजोल तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सिनेमाघरों में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'सलाम वेंकी' थी। अपने बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर काजोल ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरी फिल्म लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और मैं इसे लेकर बेहद खुश हूं। हर अभिनेता को समय के साथ खुद को फिर से तलाशना पड़ता है।
27 जून को रिलीज होगी फिल्म
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित ‘मां’ को जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ से जोड़कर देखा जा रहा है। ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

कमेंट
कमेंट X