फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Extends Wishes On director Producer Karan Johar Birthday says we both can not stay still long enough

काजोल बोलीं- 'हम दोनों टिककर नहीं रह सकते'; करीना बोलीं- 'लव यू'; करण जौहर के जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 25 May 2026 03:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 03:29 PM IST
सार

Karan Johar Birthday: नामी निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज 25 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर काजोल ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

विज्ञापन
Kajol Extends Wishes On director Producer Karan Johar Birthday says we both can not stay still long enough
करण जौहर-करीना कपूर-काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर का आज 25 मई को जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी है। काजोल ने भी करण जौहर को शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर साझा की है। हालांकि, करण जौहर और काजोल की यह फोटो ब्लर है। इसकी वजह काजोल ने मजेदार कैप्शन के जरिए बताई है। 

विज्ञापन

काजोल बोलीं- 'हम दोनों ही टिककर नहीं रह सकते'
काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें करण जौहर को काजोल को किस करते देखा जा सकता है। इसके साथ काजोल ने कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो करण जौहर। हमारी साथ की लगभग सभी तस्वीरें धुंधली हैं। शायद इसलिए, क्योंकि हम दोनों ही ज्यादा देर तक एक जगह टिककर नहीं रह पाते'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर बोलीं- 'लव यू'
करण जौहर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी और करण जौहर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'लव यू, लव यू...आज और हमेशा, तुम्हें खूब सारा प्यार। जन्मदिन मुबारक हो मेरे डार्लिंग करण जौहर'।

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने याद की 30 साल की दोस्ती
मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा ने भी करण जौहर के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। मनीष मल्होत्रा ने करण जौहर के पहले मेट गाला (Met Gala) में शामिल होने की पूरी तैयारी का एक ऐसा नजारा शेयर किया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। साथ ही करण के साथ पिछले 30 वर्षों से साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। मनीष ने लिखा है, 'यह वीडियो करण के मेट गाला 2026 में शोस्टॉपर के तौर पर शामिल होने के बारे में है, लेकिन यह हमारी दोस्ती और पिछले 30 वर्षों से साथ काम करने में हमारे आपसी तालमेल को भी दिखाता है। कई सुपरहिट फिल्में, साथ में खाना-पीना और घूमना-फिरना, फिल्मों और जिंदगी पर चर्चाएं और रेड कार्पेट पर हमारे सबसे खास अपीयरेंस..., हम हमेशा एक-दूसरे के साथ बेझिझक और पूरी तरह से ईमानदार रहे हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed