सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol recreates 30 years back moments again with shahrukh khan shares pictures

काजोल ने शाहरुख खान संग रिक्रिएट किया 30 साल पुराना पोज, शेयर की फिल्मफेयर के दौरान की खूबसूरत तस्वीर; देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 12 Oct 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol In Filmfare: अभिनेत्री काजोल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ फिल्मफेयर के दौरान की कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इसमें दोनों ने 30 साल पुराने पोज को फिर से रिक्रिएट किया है।

Kajol recreates 30 years back moments again with shahrukh khan shares pictures
काजोल और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बीते शनिवार को 70वें फिल्मफेयर का आयोजन हुआ था, जहां काजोल और शाहरुख खान पहुंचे थे। दोनों को सिने आइकॉन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। आज रविवार के दिन काजोल ने शाहरुख के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इस 30 साल पुराने थ्रोबैक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने अपने फिल्मफेयर सफर को भी दर्शाया है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का पोस्ट। 

Trending Videos

काजोल और शाहरुख खान ने रिक्रिएट किया पोज
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वो अभिनेता शाहरुख खान के साथ दिख रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए जीते गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर, जो 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार की है, जिसमें काजोल और शाहरुख दोनों मैचिंग कलर का ड्रेस पहने और फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



काजोल ने जीता 7वां फिल्मफेयर पुरस्कार
इस पोस्ट को साझा करते हुए काजोल ने पोस्ट में कैप्शन भी दिया। उन्होंन लिखा, "वह तब की बात है। यह अब है। अब तक का सबसे शानदार थ्रोबैक। मेरी 7वीं ब्लैक लेडी के लिए फिल्मफेयर को धन्यवाद।" आपको बताते चलें कि काजोल को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म के लिए पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2025 में उन्हें 7वां अवॉर्ड मिला, जो सिने आइकन अवॉर्ड के तौर पर मिला। 

यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने लव लाइफ पर किए चौंकाने वाले खुलासे, दो शादी के अलावा इतने रहे रिलेशनशिप

काजोल और शाहरुख ने कई फिल्मों में किया साथ काम
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक, काजोल और शाहरुख ने "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे", "करण अर्जुन", "कुछ कुछ होता है", "कभी खुशी कभी गम", "माई नेम इज खान" और "दिलवाले" जैसी कई परियोजनाओं में एक साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed