सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Starrer Maa Trailer Launch Event Film Connection With Ajay Devgn R Madhavan Starrer Shaitaan

Maa Trailer Launch: ‘शैतान’ की दुनिया में हुई ‘मां’ की एंट्री, काजोल की पहली हॉरर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

अमर उजाला, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol At Maa Trailer Launch Event: फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री काजोल काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

Kajol Starrer Maa Trailer Launch Event Film Connection With Ajay Devgn R Madhavan Starrer Shaitaan
मां फिल्म ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काजोल की हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। पहली बार काजोल किसी हॉरर-मायथोलॉजी फिल्म में नजर आ रही हैं। पिछले साल आई अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की दुनिया से ये अगली फिल्म है। फिल्म में काजोल एक मां के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का इवेंट मुंबई में किया गया। जिसमें अभिनेत्री काजोल ने दमदार अंदाज में एंट्री की। काजोल इवेंट में ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंचीं। इस दौरान अजय देवगन भी मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)




फिल्म में नजर आएंगे माधवन

मां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसके साथ ही ‘शैतान’ की दुनिया में अब ‘मां’ की भी एंट्री हो गई है। फिल्म आर माधवन भी दोइतो के किरदार में नजर आएंगे।

काजोल (फोटो- अमर उजाला)

ये मेरी पहली हॉरर फिल्म है
इस मौके पर काजोल ने कहा कि ये मेरी पहली माइथो-हॉरर फिल्म है। किरदार की तैयारी के सवाल पर काजोल ने कहा कि मैं ज्यादा किरदार के प्रिपरेशन में भरोसा नहीं करती हूं। पूरी टीम मिलकर काम करती है, तब एक अच्छी फिल्म बनती है।

अजय देवगन बोले- शैतान से नहीं कर सकते तुलना
हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों से कम्पेयर करने और उनकी कहानियों के सवाल पर अजय देवगन ने कहा कि हमारे पास माइथो है, इस पर कहानी बनाना जरूरी था। हॉलीवुड वालों ने कहानियां क्रिएट की हैं, हमारे पास असली कहानी है, बस उसे एक्सप्लोर करना बहुत जरूरी है। ‘शैतान’ से फिल्म की तुलना पर अजय ने कहा कि दो फिल्मों की तुलना नहीं कर सकते। उम्मीद है कि ये फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी।

‘पहले हॉरर फिल्मों को नहीं माना जाता था मेन स्ट्रीम’
इस दौरान अजय देवगन ने कहा कि हॉरर फिल्मों को एक वक्त पर मेन स्ट्रीम नहीं मान जाता था। पता नहीं लोगों ने कभी बड़ी स्टारकास्ट के साथ प्रयास क्यों नहीं किया। लेकिन अब जब ऐसा हो रहा है तो अच्छा है।

‘मुझे कभी हॉरर फिल्में ऑफर नहीं हुईं’
करियर में पहली बार हॉरर फिल्म करने के सवाल पर काजोल ने कहा कि मुझे कभी भी हॉरर फिल्म के लिए एप्रोच नहीं किया गया। ये इनके प्रोडक्शन में मौका मिला। पहले कुछ फिल्मों को छोड़कर हॉरर फिल्मों की स्क्रिप्ट ज्यादातर अच्छी नहीं होती थी। लेकिन अब अच्छी स्टोरीलाइन है, हम अच्छी फिल्में बना रहे हैं।

नीसा का अभी नहीं है फिल्मों में इंटरेस्ट
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अजय देवगन से बेटी नीसा देवगन के फिल्मों में एंट्री और ‘मां’ में बेटी के रोल में नीसा को कास्ट करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी तो नीसा का फिल्मों में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

एथनिक लुक में ग्लैमरस लगीं काजोल
इवेंट में काजोल का लुक बहुत एथनिक और ग्लैमरस है। उन्होंने काले रंग की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। उनका ब्लाउज गोल्डन वर्क वाला है, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। माथे पर छोटी सी बिंदी, हाथों में चूड़ियां और खुले बाल उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


बेटे युग के साथ पहुंचे अजय देवगन
काजोल को सपोर्ट करने के लिए उनके पति और अभिनेता अजय देवगन भी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे युग भी नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed