सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol upcoming movie maa first poster revealed and release date announced see details

Maa: नर्क भी यहीं है और देवी भी…, ‘मां’ का पहला पोस्टर जारी; इस दिन रिलीज होगी काजोल की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 10 Mar 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Maa: सोमवार को काजोल की आगामी पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई। 
 

Kajol upcoming movie maa first poster revealed and release date announced see details
'मां' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
विज्ञापन

विस्तार

काजोल की आगामी फिल्म ‘मां’ का पहला पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने इसके रिलीज की घोषणा कर दी है। ‘शैतान’ के बाद देवगन फिल्म्स एक और पौराणिक हॉरर फिल्म लेकर आ रही है। सामने आए पोस्टर में अभिनेत्री का शक्तिशाली रूप देखने को मिल रहा है। 
Trending Videos


मुख्य भूमिका में नजर आएंगी काजोल
काजोल इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखित, ‘मां’ अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई पर आधारित है। फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी का दावा करती है। अभिनेत्री के अलावा फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: बेटी दुआ को लेकर दीपिका को सताती है क्या चिंता? एक्ट्रेस ने गूगल पर आखिरी बार ये किया सर्च

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)




शक्तिशाली अवतार में दिखीं अभिनेत्री
10 मार्च को निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा किया। सामने आए पोस्टर में अभिनेत्री एक छोटी बच्ची को अपने सीने से लगाए नजर आ रही हैं। दोनों का लुक काफी उग्र लग रहा है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि दोनों घायल हैं। निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, “नर्क यहीं है... देवी भी यहीं हैं!” 

यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक जारी, सनी देओल से भिड़ेगा ‘रणतुंगा’

कब रिलीज होगी फिल्म?
काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, मां का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है, जबकि कुमार मंगत पाठक इसके सह-निर्माता हैं। अभिनेत्री काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कृति सेनन के साथ ‘दो पत्ती’ में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed