Kangana Ranaut: कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी; पुराने बयान पर भड़कीं, देशप्रेम पर भी उठाए सवाल
Kangana Ranaut On Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह के पूर्व में सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए बयान पर काफी बवाल हुआ था। उनके इस बयान की पर कंगना रनौत ने भी अभिनेता की काफी आलोचना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी सांसद कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह के छात्र विरोध प्रदर्शन के पुराने बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने शाह की देशभक्ति पर भी सवाल उठाये।
नसीरुद्दीन के बयान पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह के पूर्व बयान पर एक्टर की जमकर अलोचना की। उन्होंने शाह के भारत के प्रति प्रेम और निष्ठा पर भी प्रतिक्रिया दी। क्या बोलीं कंगना?
- मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं।
- सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है।
- नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।
- मुझे गर्व है कि मैं उसी घर की रक्षा करती हूं जहां से मुझे खाना मिलता है।
- नसीर साहब इस जमीन से खाते हैं और पड़ोसियों की रक्षा करते हैं।
- मैं नसीरुद्दीन जी की तरह भेड़िया बनने के बजाय कुत्ता बनना ज्यादा पसंद करूंगी।
छात्र विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा नसीरुद्दीन ने?
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौराम एक्टर नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा , 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे। तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।'
अब हो रहा झारखंड में विरोध प्रदर्शन
झारखंड राज्य की राजधानी रांची में छात्र 29 जुलाई से स्टेडियम में अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठे हैं। वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस विरोध प्रदर्शन से झारखंड सरकार पर स्वतंत्र जांच और राज्य की भर्ती एजेंसियों में बदलाव की मांग बढ़ गई है।