कार दुर्घटना पर पहली बार बोले रहमान के बेटे एआर अमीन, सोशल मीडिया पर की पुष्टी; बहन बोलीं- 'पहले सच जान लें..’
AR Ameen Statement On Accident: हाल ही में एआर रहमान के बेटे एआर अमीन एक कार दुर्घटना का शिकार हुए। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने पहली बार रिएक्शन दिया। अमीन ने बताया कि यह दुर्घटना कैसे हुई और अब वो कैसे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन के साथ सोमवार को एक कार दुर्घटना का शिकार हुए। मंगलवार को इस बारे में उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जहां अमीन ने बताया कि उनके साथ हुआ क्या था? वहीं उनकी बहन खतीजा रहमान ने लोगाें से अफवाहें न फैलाने की गुजारिश भी की। जानें क्या है पूरा मामला?
एआर अमीन ने क्या कहा ?
कार दुर्घटना मामले पर बयान जारी करते हुए अमीन ने घटना की जानकारी और अपनी स्थिति फैंस के साथ साझा की। उन्होंने लिखा...
- सोमवार को मैं अपने दोस्त की कार में यात्री सीट पर बैठा था, तभी एक मामूली दुर्घटना हुई।
- ईश्वर की कृपा से, दुर्घटना में शामिल सभी लोग सुरक्षित और ठीक हैं।
- मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता हूं।
- मेरी दादी, पिता एआर रहमान और जीवी अन्ना की प्रार्थनाएं और शिक्षाएं आज भी मेरा मार्गदर्शन करती हैं।
बहन खतीजा ने क्या की अपील?
वहीं इस मामले पर रहमान की बेटी और अमीन की बहन खतीजा रहमान ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने फैंस से खास अपील भी की। उन्होंने लिखा, ‘अमीन एयरपोर्ट जा रहा था और कार में यात्री सीट पर बैठा था, जबकि उसका दोस्त गाड़ी चला रहा था।'
खतीजा के मुताबिक, अमीन की कार को सिग्नल पर एक दूसरी गाड़ी ने मामूली टक्कर मारी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमीन, उसका दोस्त और दूसरे वाहन में बैठे व्यक्ति सभी सुरक्षित हैं। इसके साथ ही खतीजा ने लोगों से अपील की कि वो पहले पूरा सच जानें उसके बाद ही कुछ कहें।
एआर अमीन का वर्कफ्रंट
पेशे से प्लेबैक सिंगर एआर अमीन ने रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने फिल्म के मशहूर गाने ‘चिकरी चिकरी’ का तमिल वर्जन गाया है। वहीं फरवरी 2026 में उन्होंने अपना पहला हिंदी भाषी गाना 'भीगी भीगी' भी रिलीज किया था।