फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannappa Teaser Release Prabhas power packed Youtube video Vishnu Manchu epic actioner out magnificent World

Kannappa Teaser: 'कनअप्पा' की दुनिया में स्वागत है, विष्णु मांचू की फिल्म का टीजर पांच भाषाओं में हुआ रिलीज

Fri, 14 Jun 2024 06:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

प्रभास और विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म कनअप्पा का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उम्मीदें फिल्म से और अधिक बढ़ गई हैं। 
 

विज्ञापन
Kannappa Teaser Release Prabhas power packed Youtube video Vishnu Manchu epic actioner out magnificent World
कनअप्पा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने प्रतिष्ठित प्रदर्शन के बाद, महाकाव्य एक्शन फिल्म 'कनअप्पा' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया। दुनिया भर के दर्शकों को आखिरकार विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट की एक झलक देखने को मिल ही गई। 'कनअप्पा' में विष्णु मांचू ने भक्त 'कनअप्पा' की भूमिका निभाई है। फिल्म को मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया। यह फिल्म एक भक्ति और बलिदान की पौराणिक कहानी को जीवंत करती है। मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, शरथ कुमार, काजल अग्रवाल सहित अन्य कलाकारों से सजी इस फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांच भाषाओं में रिलीज हुआ टीजर
विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कनअप्पा' का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मोहनलाल ने अलावा कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म के टीजर में साउथ के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए। फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में जारी किया गया है, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा शामिल हैं। इस महाकाव्य की कहानी को अब दुनिया भर के दर्शक पांच भाषाओं में देख सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु मांचू ने फिल्म 'कनअप्पा' को लेकर कहा
''यह फिल्म हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे सबसे आगे लाने पर गर्व है। कुछ सालों में हमने देखा है कि कैसे स्थानीय कहानियां विश्व स्तर पर गूंजती हैं, और 'कनअप्पा' एक ऐसी कहानी है, जो हमारी समृद्ध संस्कृति में निहित है, यह फिल्म हर जगह के दर्शकों से जुड़ेगी।''

फिल्म के निर्माण में कई दिग्गज शामिल हैं, जिनमें हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर शेल्डन चाऊ, एक्शन निर्देशक केचा खम्फकडी, कोरियोग्राफर प्रभु देवा और बृंदा हैं। यह भारत में आने वाली सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग न्यूजीलैंड में हुई है। फिल्म की रिलीज डेट की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed