फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Show Photographer Das Dada Has Passed Away Comedian Pays Tribute

Kapil Sharma: कपिल शर्मा और उनकी टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे फोटोग्राफर दास दादा

Wed, 21 May 2025 03:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 May 2025 03:14 PM IST
सार

The Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से सामने आई दुखद खबर। क्रू के इस अहम सदस्य की हुई मौत।

विज्ञापन
Kapil Sharma Show Photographer Das Dada Has Passed Away Comedian Pays Tribute
कपिल शर्मा और दास दादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ के मशहूर फोटोग्राफर दास दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दास दादा कई बार एपिसोड में भी बीच में नजर आते थे। कपिल अक्सर उन पर जोक भी करते रहते थे। दास दादा के निधन की खबर कपिल शर्मा की टीम की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी गई।

विज्ञापन

कपिल शर्मा की टीम ने दी जानकारी
कपिल शर्मा की टीम की ओर से दास दादा का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “आज दिल बहुत भारी है। हमने दास दादा को खो दिया है। एक आत्मा जो लेंस के पीछे थी, जिसने अनगिनत खूबसूरत पल ‘द कपिल शर्मा शो’ की शुरुआत से कैप्चर किए। वो एक असोसिएट फोटोग्राफर से कहीं बढ़कर थे। वो हमारा परिवार थे। हमेशा मुस्कुराते रहते थे, दयालु थे और हमेशा हमारे साथ थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team Kapil Sharma (@team.kapilsharma)


उनकी मौजूदगी से हमें रोशनी मिली। ये उनके कैमरा से ही नहीं हुआ, बल्कि उनके हमारे साथ बिताए हर पल से हमें ऐसा ही महसूस हुआ। आपको कितना मिस किया जाएगा इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, दादा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हर फ्रेम और हर दिल में आपकी याद जिंदा रहेगी।

किकू शारदा ने जताया दुख
कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर कर दास दादा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘हम आपको मिस करेंगे दास दादा।’

यह खबर भी पढ़ेंः Subodh Mukherjee: वो निर्देशक जिसने शम्मी कपूर और देव आनंद को बनाया सुपरस्टार, दीं कई यादगार फिल्में

दादा साहब फाल्के से सम्मानित थे दास दादा
दास दादा का पूरा नाम कृष्ण दास था। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, अपने काम के लिए साल 2018 में वो दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके थे। दास दादा के साथ अक्सर कपिल शर्मा को अपने शो पर मस्ती करते देखा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed