सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan johar ott show the traitors promo released on amazon prime video

The Traitors: दोस्ती की आड़ में अब मिलेगा धोखा, करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' का प्रोमो हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 23 May 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Johar: निर्माता-निर्देशक करण जौहर 'द ट्रेटर्स' शो लेकर आ रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये शो आएगा।

Karan johar ott show the traitors promo released on amazon prime video
द ट्रेटर्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

करण जौहर का मच अवेटेड ओटीटी शो  'द ट्रेटर्स' अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस शो को दिखाया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें करण जौहर शो के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos

शो का प्रोमो हुआ रिलीज
 'द ट्रेटर्स' शो का पहला प्रोमो जारी किया जा चुका है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है- दोस्ती करने के लिए आइए और धोखेबाजी करने के लिए रहिए। इस शो का थीम साफ है लोगों को एक दूसरे को धोखा देना होगा, तभी वो शो में सर्वाइव कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


 

कौन-कौन कंटेस्टेंट होगा शामिल? 
शो के प्रोमो से इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई हिंट नहीं मिला है। हालांकि टीवी और डिजीटल मीडिया के कई स्टार्स हैं जिनके नाम शो के लिए पहले से ही सामने आ रहे थे। इस नामों में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, राज कुंद्रा, रफ्तार, उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के लिए शूटिंग कर रहे हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर की आधिकारिक घोषणा

द ट्रेटर्स के बारे में 
बता दें 'द ट्रेटर्स' एक इंटरनेशनल हिट रियलिटी शो है, जिसकी सफलता अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों में देखी जा चुकी है। अब इसका इंडियन वर्जन लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जिसमें चालाकी, साजिश और दिमागी खेल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इस शो का कांसेप्ट ऐसा है, जहां कुछ खिलाड़ी वफादार होंगे और कुछ गद्दार।

द ट्रेटर्स खेल का उद्देश्य है धोखे को पकड़ना और सच्चाई को सामने लाना। लेकिन जब हर किसी पर शक किया जाए, तो दोस्त और दुश्मन में फर्क करना आसान नहीं रहता। यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक ताकत, रणनीति और सामाजिक कौशल की चुनौती है। होर्डिंग्स पर दिखाई देने वाले डायलॉग्स में बदलाव भी इसी खेल का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed