फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Praised Alia Bhatt Sharvari YRF Spy Universe film ALPHA says celebrate that cinemas are breathing

'अल्फा' की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए शरवरी का नाम भूल गए करण जौहर? आलिया भट्ट और YRF की थपथपाई पीठ, जानिए

Sat, 04 Jul 2026 04:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Jul 2026 04:04 PM IST
सार

Karan Johar Praised ALPHA:  फिल्म 'अल्फा' ने कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। हाल ही में 'अल्फा' को लेकर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन
Karan Johar Praised Alia Bhatt Sharvari YRF Spy Universe film ALPHA says celebrate that cinemas are breathing
अल्फा-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अल्फा' 03 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इस यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है। इसे लेकर हाल ही में करण जौहर ने तारीफ भरा पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

Karan Johar Praised Alia Bhatt Sharvari YRF Spy Universe film ALPHA says celebrate that cinemas are breathing
अल्फा - फोटो : एक्स

आलिया के लिए क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने फिल्म 'अल्फा' की तारीफ में पोस्ट साझा किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जब शुरुआत जबर्दस्त हो! ऑनलाइन नेगेटिविटी से कहीं ऊपर उठकर, कई चीजों पर जोर देता है और वे असली योद्धा हैं। 'अल्फा' एक बड़ी चुनौती है। इसमें आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएटर में दर्शकों को खींचने की क्षमता है। उनका बेमिसाल टैलेंट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar Praised Alia Bhatt Sharvari YRF Spy Universe film ALPHA says celebrate that cinemas are breathing
अल्फा - फोटो : एक्स

YRF की कोशिशों को भी सराहा
करण जौहर ने आगे लिखा है, 'बड़े पर्दे के शानदार अनुभव का असर तो पक्का है ही, साथ ही YRF (यश राज फिल्म्स) की लगातार चल रही फ्रैंचाइजी और थिएटर में बड़े पैमाने पर फिल्म का शानदार अनुभव देने की कोशिश भी तारीफ के काबिल है, न कि किसी तरह की नेगेटिविटी के, तो प्लीज रिलैक्स करें और इस बात का जश्न मनाएं कि सिनेमा जिंदा है। जाइए और 'अल्फा' देखिए। बेकार की नेगेटिव बातें पढ़ना बंद कीजिए'।

विज्ञापन

शरवरी के नाम का जिक्र तक नहीं!
फिल्म 'अल्फा' की तारीफ करते हुए करण जौहर ने आलिया भट्ट की भर-भरकर तारीफ की है, मगर शरवरी के नाम का कहीं जिक्र तक नहीं किया। देखा जाए तो शरवरी फिल्म में आलिया को बराबर की टक्कर देती दिखी हैं। क्रिटिक्स ने उनके अभिनय को सराहा है। साथ ही दर्शक भी मुरीद रह गए हैं। फिल्म 'अल्फा' के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।

Karan Johar Praised Alia Bhatt Sharvari YRF Spy Universe film ALPHA says celebrate that cinemas are breathing
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari

बजट के मुताबिक कहां है पहले दिन का कलेक्शन?
इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। लागत के हिसाब से पहले दिन का कलेक्शन देखा जाए तो यह ठीकठाक मानी जा सकती है। मगर, यशराज फिल्म्स जैसा बड़ा बैनर और उसकी भी चर्चित स्पाई यूनिवर्स की फिल्म से थोड़ी उम्मीदें भी अधिक लगाई जा सकती हैं। इस कसौटी पर फिल्म पहले दिन तो खरी उतरती नहीं दिखी। यशराज फिल्म्स की पिछली छह फिल्मों (एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2) के मुकाबले 'अल्फा' की ओपनिंग सबसे कमजोर रही है। हालांकि, महिला प्रधान फिल्मों के हिसाब से देखा जाए तो 'अल्फा' की शुरुआत को अच्छा माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed