'इससे बेहतर रिटर्न गिफ्ट नहीं...', कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरा मैं तेरी' के टीजर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
Tu Mera Main Teri Teaser Reactions: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरा मैं तेरी...का टीजर रिलीज हो चुका है। कार्तिक के बर्थडे के मौके पर फिल्म का टीजर आया है। ऐसे में यूजर्स ने क्या कुछ रिएक्शन्स दिए हैं, चलिए जानते हैं।
विस्तार
फिल्म के टीजर पर फैंस का रिएक्शन
टीजर देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'दोस्तों कार्तिक आर्यन अपने असली रंग में वापस! तू मेरा मैं तेरी...का टीजर वाकई मजेदार लग रहा है। कार्तिक दमदार दिख रहे हैं, वाइब एकदम यंग है, अनन्या भी अच्छी लग रही हैं! लेकिन क्या पूरी फिल्म भी उतना ही इंप्रेस करेगी? मैं तो ट्रेलर का इंतजार करूंगा!'
Folks- @TheAaryanKartik back in his element! The #TMMTMTTM teaser definitely looks fun. Kartik looks solid, the vibe is young, @ananyapandayy is nice too! but will the full film deliver? 🤔
I’ll wait for Trailer!#TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri #KartikAaryan #AnanyaPanday https://t.co/1zmIW5d5pv — PRD 𓃵 (@Cinema_With_PRD) November 22, 2025
वहीं एक दूसरी यूजर ने लिखा- 'कार्तिक की हर फिल्म का टाइटल टुटु टिटी ट्वीटी जैसा क्यों लगता है?'
Why every movie title of #KartikAaryan sounds like tutu titi tweety https://t.co/AJqxgNotgZ
— Alice In Chaos (@Delhiwalididi) November 22, 2025
वहीं एक और यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा- 'कार्तिक आर्यन नए दौर के मास और यूथ स्टार हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस मैग्नेटिक है। अनन्या भी तू मेरा मैं तेरी... के टीजर में काफी हॉट लग रही हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा- इससे बेहतर रिटर्न तोहफा हमारे लिए नहीं हो सकता था।
THE BEST RETURN GIFT FOR USSSS🧿🫶🏻
— suparnaghosh 🌻 (@suparnagho36268) November 22, 2025
HAPPY!! HAPPY!! HAPPY!! :)#TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri #TMMTMTTMTEASEROUTNOW #KartikAaryan #AnanyaPandey https://t.co/2uLwwhx4HA
#KartikAaryan is the new-age mass + youth star. His screen presence is magnetic. #AnanyaPanday looks hot in #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri teaser https://t.co/GbUPGnulkA pic.twitter.com/tqrpS1NPOY
— Arun Kumar (@ArunTVKumar) November 22, 2025
टीजर में क्या-कुछ दिखा?
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के टीजर में कार्तिक आर्यन की एंट्री शानदार होती है। वह पहले ही सीन में शर्ट लेस नजर आते हैं। आगे अनन्या का भी बीच लुक देखने को मिलता है। फिर शुरू होती है इनके किरदारों के बीच नोक-झोंक। प्यार को लेकर दोनों का नजरिया अलग है। फिल्म में कार्तिक ने रे का किरदार निभाया है, वह एक बेफिक्र लड़का है। जबकि अनन्या रूमी का रोल रही हैं। जो नए जमाने के हुकअप कल्चर में 90 के दशक की लव स्टोरी तलाश रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
