सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday

Karuppu Box Office: 'दृश्यम 3' की रिलीज से 'करुप्पु' को लगा झटका? जानिए फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 21 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Karuppu Box Office Collection: अभिनेता सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में लगी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज गुरुवार को 'दृश्यम 3' की रिलीज के बाद क्या 'करुप्पु' के कलेक्शन पर असर पड़ा है? जानिए

Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday
करुप्पु बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। आज गुरुवार की इसकी रिलीज को सात दिन पूरे हो गए हैं। पिछले छह दिन इसने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक दोहरी संख्या में कमाई की है। जानिए सातवें दिन इसकी हालत कैसी है?

Trending Videos

Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday
'करुप्पु' - फोटो : X

'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस 
फिल्म 'करुप्पु' ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन और तीसरे दिन वीकएंड में कलेक्शन में और भी इजाफा दर्ज हुआ। 

  • फिल्म 'करुप्पु' ने दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाई 14.30 करोड़ रुपये रही।
  • पांचवें दिन 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
  • बीते दिन बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया

सातवें दिन कितना रहा कलेक्शन?
चौथे दिन के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, वीकडेज में फिल्मों के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। मगर, आज सातवें दिन कमाई में अच्छी-खासी कमी देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने आज गुरुवार को 5.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 110.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday
करुप्पु - फोटो : X DreamWarriorpic

क्या 'दृश्यम 3' की रिलीज से मिला झटका?
फिल्म 'करुप्पु' के सामने आज 21 मई को मोहनलाल की लोकप्रिय फ्रेंचाईजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त रिलीज हुई है। 'दृश्यम 3' साउथ भाषाओं तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। ऐसे में 'करुप्पु' के कलेक्शन पर इसका असर देखा जा सकता है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकएंड पर एक बार फिर 'करुप्पु' दम भरती है?

Karuppu Day 7 Box Office Collection: Suriya and Trisha Krishnan Movie latest Earning On Thursday
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम

'करुप्पु' की कहानी क्या है?
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी काफी दिलचस्प है। यही वजह है कि दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। इसकी कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है। ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है। इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed