सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media

Ronit Roy : रोनित रॉय ने धोखेबाजों को दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल किया तो लेंगे लीगल एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 22 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Ronit Roy Warned Fraudster: अभिनेता रोनित रॉय ने उनकी पहचान का उपयोग गलत ढंग से करने वालों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें आगाह किया है।

actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रोनित रॉय ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करने वालो को कड़ी चेतावनी दी है। एक्टर को जानकारी मिली है कि उनके नाम से कुछ लोग महिलाओं से मुलाकातों के नाम पर रकम वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। जिसपर अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। 
Trending Videos


एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी 
रोनित रॉय ने अपने फैंस के साथ गुरुवार को एक जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि कोई उनके नाम का उपयोग कर के लड़कियों के धोखा देने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही उनसे संपर्क कर पैसों की डिमांड कर रहा है। उन्होंने इसके साथ ही आरोपी का फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की। जिससे कोई भी इस ट्रेप में फंस कर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
आरोपियों के दी चेतावनी करेंगे कार्यवाही 
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सतर्क करने के साथ ही आरोपियों को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने और उनका फायदा उठाने वालों से सावधान रहें। अगर आपको ऐसे मामले दिखाई दें तो बेहतर होगा कि आप इसकी जानकारी संबंधित सेलिब्रिटी को दें। न तो मैं और न ही मेरे प्रतिनिधि कभी भी आपसे पैसे या इस तरह की कोई मदद मांगने के लिए संपर्क करेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)




 

actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
जल्द नजर आएंगे सीरीज 'तीन कौवे' में
रोनित रॉय जल्द ही बहुप्रतिक्षित सीरीज 'तीन कौवे' में नजर आएंगे। सीरीज में उनके साथ सिद्धांत गुप्ता, बॉबी देओल, रोनित रॉय, फातिमा सना शेख अहम किरदारों में दिखाई देगें। सीरीज  'तीन कौवे' 2026 के मध्य में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed