सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Sister In law Rinki Khanna Daughter Naomika Saran Spotted With Vedang Raina

खुशी कपूर के बाद वेदांग रैना को फिर हुआ प्यार? वायरल वीडियो में दिखी लड़की का अक्षय कुमार से क्या है कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 22 May 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Vedang Raina Viral Video: बॉलीवुड के यंग एक्टर वेदांग रैना जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर को पहले डेट कर चुके हैं। ब्रेकअप के बाद हाल ही में उन्हें एक नई लड़की के साथ देखा गया। वेदांग के साथ वायरल वीडियो में दिखी लड़की का अक्षय कुमार से गहरा कनेक्शन है। 

Akshay Kumar Sister In law Rinki Khanna Daughter Naomika Saran Spotted With Vedang Raina
वेदांग रैना और न्योमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम@yogenshah_s
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसमें एक्टर वेदांग रैना फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे। उनके साथ एक लड़की भी नजर आई। लिफ्ट में दोनों साथ चढ़े। कैमरा देखकर लड़की ने पहले अपना चेहरा छिपाया। बाद में वह वेदांग के साथ हंसती-मुस्कुराती दिखीं। 

Trending Videos

क्या वेदांग की जिंदगी में प्यार की हुई दस्तक? 

वेदांग रैना काफी समय से सिंगल हैं। खुशी कपूर से उनका ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने कभी ना अपने रिश्ते को स्वीकार किया था, ना ही कभी ब्रेक की घोषणा की। लेकिन उनके करीबी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि दोनों का ब्रेक हो चुका है। अब वेदांग रैना को न्योमिका सरन के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है वायरल वीडियो में दिखी लड़की? 

न्योमिका की बात करें तो वह अक्षय कुमार की रिश्तेदार हैं। न्योमिका अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना की बेटी हैं। पिछले दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं, उनके लुक और स्टाइल को काफी पसंद किया गया।  

विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)


Akshay Kumar Sister In law Rinki Khanna Daughter Naomika Saran Spotted With Vedang Raina
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना, शरवरी और दिलजीत दोसांझ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग आएंगे नजर
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है, गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के हालिया रिलीज ट्रेलर की भी खूब चर्चा है, इसमें वेदांग की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed