सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Konkona Sen Sharma Unfollows Cockroach Janta Party Instagram Account But Anurag Kashyap Dia Mirza Still Follow

कोंकणा सेन शर्मा ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को किया अनफॉलो, अभी भी फॉलोअर्स में शामिल हैं ये बड़े सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 22 May 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Konkona Sen Sharma Unfollows Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी इस वक्त सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बनी हुई है। कई सेलेब्स भी इससे जुड़ रहे हैं, लेकिन अचानक कोंकणा सेन शर्मा ने इसे अनफॉलो क्यों किया?

Konkona Sen Sharma Unfollows Cockroach Janta Party Instagram Account But Anurag Kashyap Dia Mirza Still Follow
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@konkona
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों सटायर पेज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर वायरल है। लगातार चर्चाओं में बने इस अनोखे व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया पेज से कई सेलेब्स भी जुड़ रहे हैं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने वाले इस पेज को अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा और ईशा गुप्ता समेत कई हस्तियों ने भी फॉलो किया हुआ है। लेकिन इस बीच अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने इसे फॉलो करने के बाद अब अनफॉलो कर दिया है।

Trending Videos

कोंकणा ने किया अनफॉलो
कोंकणा सेन शर्मा ने तेजी से वायरल हो रहे इस व्यंग्यात्मक पेज को पहले फॉलो किया था। लेकिन बाद में उनका नाम गायब हो गया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। कोंकणा के अलावा टेलीविजन अभिनेता अभिषेक निगम ने भी कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, कोंकणा ने ऐसा क्यों किया, इसकी कोई जानकारी या स्पष्टीकरण अभी सामने नहीं आया है। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) एक व्यंग्य-आधारित राजनीतिक आंदोलन है, जिसे डिजिटल रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने बनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणियों पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे ऑनलाइन काफी लोकप्रियता मिली है।

विज्ञापन

Konkona Sen Sharma Unfollows Cockroach Janta Party Instagram Account But Anurag Kashyap Dia Mirza Still Follow
अनुराग कश्यप और दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
ये सेलेब्स कर रहे फॉलो
कोंकणा ने भले ही कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन अभी भी कई सेलेब्स इसके पेज को फॉलो कर रहके हैं। इसके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करने वालों में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता और फातिमा सना शेख, निर्देशक कुणाल कोहली और कॉमेडियन कुणाल कामरा शामिल हैं। उमर रियाज, उर्फी जावेद, हिमांशी खुराना और शीजान खान जैसे टीवी कलाकार भी कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed