सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bhatt Drops Throwback Photos With Aamir Khan Says Someday I Will Share The Story Behind This

पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ साझा की पुरानी तस्वीरें, इस अंदाज में दिखे सितारे; किसे खुश करने की कही बात?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 22 May 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Pooja Bhatt With Aamir Khan: पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जानिए इस तस्वीर में क्या है खास और क्यों वायरल हो गई फोटो…

Pooja Bhatt Drops Throwback Photos With Aamir Khan Says Someday I Will Share The Story Behind This
आमिर खान और पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@poojab1972
विज्ञापन

विस्तार

90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें किसी फोटोशूट की मालूम पड़ती हैं। हालांकि, पूजा ने इन तस्वीरों के पीछे की कहानी को लेकर जो कुछ कहा है, उसको लेकर फैंस और भी उत्साहित हैं और इनके पीछे की कहानी जानना चाहते हैं।

Trending Videos

किसी दिन बताऊंगी इसके पीछे की कहानी
पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ 90 के दशक के एक फोटोशूट की दो तस्वीरें साझा की हैं। ये पुरानी तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने खींची थीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दिन मैं गौतम राज्याध्यक्ष के ह्यूजेस रोड स्थित आलीशान घर की बालकनी में खींची गई इन तस्वीरों के पीछे की कहानी जरूर साझा करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी नहीं। इससे पहले आमिर को याद दिला दूं और जितेश पिल्लई को (जैसा कि मैंने बहुत समय पहले वादा किया था) सारी जानकारी देकर उन्हें खुश कर दूं।’ तस्वीरों में आमिर और पूजा यंग नजर आ रहे हैं। दोनों ने मैचिंग करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों साथ में प्यारा पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)


Pooja Bhatt Drops Throwback Photos With Aamir Khan Says Someday I Will Share The Story Behind This
आमिर खान और पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

1991 की रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आए थे पूजा-आमिर
पूजा भट्ट और आमिर खान ने 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' में एक साथ काम किया था। इसका निर्देशन पूजा भट्ट के पिता और दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने किया है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसके गाने आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। फिल्म में आमिर ने पत्रकार रघु जेटली का किरदार निभाया था, जबकि पूजा ने अमीर घर की वारिस पूजा धर्मचंद की भूमिका निभाई थी।

Pooja Bhatt Drops Throwback Photos With Aamir Khan Says Someday I Will Share The Story Behind This
आमिर खान और पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इन प्रोजेक्ट्स में नजर आए पूजा और आमिर
पूजा भट्ट हाल ही में 'बॉम्बे बेगम्स' और 'बिग बॉस ओटीटी 2' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। जबकि आमिर खान पिछले साल आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed