Chand Mera Dil X Review: क्या ऑडियंस को पसंद आया ‘चांद मेरा दिल’ का रोमांस? यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन
Chand Mera Dil Movie Review: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस लव स्टोरी फिल्म को क्या ऑडियंस का प्यार मिल सका है? जानें, सोशल मीडिया पर इस फिल्म को कैसा रिव्यू मिला है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलीज से पहले फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज देखा गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद भी ऑडियंस के बीच इस फिल्म की चर्चा सुनने को मिल रही है। फिल्म को लेकर एक्स (ट्विटर) पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन, रिव्यू साझा कर रहे हैं।
क्या फैंस को पसंद आई अनन्या और लक्ष्य की लवस्टोरी
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की लव स्टोरी थोड़ी हटकर है। इस फिल्म काे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को यह पसंद आई। एक यूजर्स ने कमेंट लिखा, ‘यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक सेंसेशन है। जेन जी (Gen Z) के लिए एक नई सिनेमैटिक ट्रीट है। यह कोई आम लव स्टोरी नहीं है, यह बहुत ही खास है और इसे बड़े पर्दे के हिसाब से बनाया गया है।’
एक अन्य यूजर्स ने फिल्म को लेकर रिव्यू देते हुए लिखा, 'यह फिल्म एक जबरदस्त सरप्राइज देती है। इसका असर भी बहुत गहरा होता है। मेकर्स का बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने कहानी के मुख्य हिस्से को राज ही रखा। आप फिल्म में होने वाली घटनाओं को देखकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि रिलीज से पहले सब कुछ छिपाकर रखा गया था और दर्शकों ने ऐसी कहानी की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी।
#ChandMeraDilReview: BIGGEST ROMANTIC SENSATION OF 2026 🔥
RATING - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 4/5*#ChandMeraDil is NEW CINEMATIC TREAT for Gen-Z 💯💥
It's not you regular love story, it's very much Special and is made for Big-screen experience ❤️
A gentle take focusing on youth Romance and… pic.twitter.com/X2ZwJGhRit — $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 22, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️#ChandMeraDil SPRINGS A SOLID SURPRISE and packs a SOLID IMPACT. A big thank you to the makers to keep the core story under wraps, you will be surprised with the happenings, as everything was under wraps before release, and you wouldn't have expected this.… pic.twitter.com/OeK6SpXAWJ
— Het Tanna (@HetTannaHere) May 22, 2026
कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स?
फिल्म की कहानी को लेकर भी यूजर्स ने अपने थॉट्स शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, ‘एक मैच्योर, गहरी समझ वाला रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। काफी समय बाद एक युवा जोड़े की एक मैच्याेर लव स्टोरी देखी है। मुझे यह बहुत पसंद आई, क्योंकि यह एकदम असली और जीवंत लगती है।’ एक अन्य यूजर ने फिल्म की कहानी को लेकर कमेंट किया, 'दिल को छू लेने वाला और रूहानी कहानी।'
#ChandMeraDilReview : ⭐️⭐️⭐️⭐️#ChandMeraDil AN EVOLVED, INSIGHTFUL ROMANTIC DRAMA !
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) May 22, 2026
After a long time, I've seen a mature love story involving a young couple. I loved it because it feels so lived-in.
Chand Mera Dil is a slow-burning, deeply moving human drama that leaves a… pic.twitter.com/9uLXzVy4OC
#ChandMeraDilReview ~ HEART-TOUCHING & SOULFUL !
— CineHub (@Its_CineHub) May 22, 2026
RATING - ⭐️⭐️⭐️½#ChandMeraDil is the kind of LOVE STORY Bollywood has been missing for a LONG TIME !! Simple story, but the EXECUTION, MUSIC and EMOTIONS make it SUPER IMPACTFUL and you'll have a BIG SMILE on your face after you… pic.twitter.com/gCaT5rbHZc
#ChandMeraDil is a heartfelt musical romance that hits all the right notes. (3☆/5)
— nishant. (@NishantADHolic_) May 22, 2026
Lakshya absolutely shines - effortlessly charming, vulnerable and delivers a performance that makes you root for him throughout.
Vivek Soni’s direction is so sincere, emotional & beautifully… pic.twitter.com/PEFuFFalHK
क्या है फिल्म की कहानी?
'चांद मेरा दिल' इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या) की कहानी है, दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। मगर कम उम्र में ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ जल्द ही दोनों के बीच दूरियों को बढ़ा देता है। इसके बाद इश्क में इंतजार, दर्द और इम्तिहान का सफर शुरू होता है।