सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun banega crorepati 17 know about all season winners name

Kaun Banega Crorepati: 25 वर्षों में 'केबीसी' के 16 सीजन, इन विजेताओं ने कमाए करोड़ों रुपये; देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Kaun Banega Crorepati All Season Winners List: अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन आज 11 अगस्त से शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं कि अभी तक प्रसारित हुए सीजन के विजेताओं के बारे में...

Kaun banega crorepati 17 know about all season winners name
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सफर साल 2000 में शुरू हुआ था। आज सोमवार से 'केबीसी' के 17वें सीजन की शुरुआत हो रही है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के प्रत्येक सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी तक इस शो को कई करोड़पति मिल चुके हैं। चलिए जानते हैं पिछले सभी सीजन के विजेताओं के बारे में, जिन्होंने अपनी बुद्धि और धैर्य की अनोखी मिशाल पेश की। 

Trending Videos

केबीसी- पहला सीजन
3 जुलाई 2000 को कौन बनेगा करोड़पति के पहले सीजन की शुरुआत हुई। इस शो के पहले विजेता हर्षवर्धन नवाथे बने थे, जो मुंबई के रहने वाले थे। इस सीजन में उन्हें 01 करोड़ रुपये विजेता राशि के रूप में मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी- दूसरा सीजन
पहले सीजन के करीब 5 साल बाद 5 अगस्त 2005 को केबीसी का दूसरा सीजन आया। इस सीजन के विजेता मध्य प्रदेश के बृजेश दुबे बने थे, जिन्होंने एक करोड़ जीता था। 


केबीसी- तीसरा सीजन
साल 2007 में केबीसी का तीसरा सीजन प्रसारित हुआ था, जिसे शाहरुख खान द्वारा होस्ट किया गया था। इस सीजन में कोई विजेता नहीं बना था। 


केबीसी- चौथा सीजन
2 अगस्त 2010 में कौन बनेगा करोड़पति का चौथा सीजन आया। इस सीजन में झारखंड की राहत तस्लीम को विजेता घोषित किया गया था और उन्हें एक करोड़ रुपये मिले थे।

Kaun banega crorepati 17 know about all season winners name
सुशील कुमार और अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

केबीसी- पांचवा सीजन
2011 में प्रसारित हुआ पांचवा सीजन काफी शानदार रहा था। इस सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने पांच करोड़ रुपये जीते थे। वहीं बिहार के ही अनिल कुमार सिन्हा ने भी एक करोड़ की इनाम राशि अपने नाम की थी। 


केबीसी- छठवां सीजन
सितंबर 2012 में कौन बनेगा करोड़पति का छठा सीजन शुरू हुआ था और यह 2013 जनवरी तक चला था। इस सीजन में मुंबई की सनमीत कौर ने पांच करोड़ रुपये जीता था। 


केबीसी- सातवां सीजन
सितंबर 2013 में प्रसारित हुए इस सीजन की में दो प्रतिभागियों ने एक-एक करोड़ की राशि अपने नाम की थी। इसमें फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद रंगरेज विजेता हुए थे। 


केबीसी- आठवां सीजन
कौन बनेगा करोड़पति का आठवां सीजन साल 2014 में आया था। इस सीजन में दिल्ली के दो सगे भाइयों अचिन और सार्थक नरूला ने 7 करोड़ रुपये जीते थे। 


केबीसी- नौवां सीजन
बात करें नौवें सीजन की तो इसमें झारखंड की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ की धनराशि जीती थी। 

Kaun banega crorepati 17 know about all season winners name
केबीसी 10 - फोटो : यूट्यूब

केबीसी- दसवां सीजन
2018 में आए इस सीजन में गुवाहटी की रहने वाली बिनीती जैन ने एक करोड़ रुपये जीता था। 


केबीसी- 11वां सीजन
केबीसी के इस सीजन में चार प्रतिभागियों ने एक करोड़ जीता था। इसमें सनोज राज, बबिता ताड़े, अजीत कुमार और गौतम कुमार झा ने 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम की थी। 


केबीसी- 12वां सीजन
सितंबर 2020 से चलकर जनवरी 2021 में आयोजित हुए इस सीजन में दो प्रतिभागियों ने एक-एक करोड़ रुपये जीता था। इन विजेताओं में दिल्ली की ऑफिसर नाजिया नसीम थीं, वहीं दूसरी विजेता की बात करें तो वो हिमाचल प्रदेश की आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा थीं। 


केबीसी- 13वां सीजन
अगस्त 2021 से चलकर दिसंबर 2021 तक चलने वाले इस सीजन में दो करोड़पतियों ने एक-एक करोड़ हासिल किया था। इसमें एक का नाम था हिमानी बुंदेला और दूसरे विजेता का नाम साहिल आदित्य अहिरवार था। 


केबीसी- 14वां सीजन
साल 2023 में प्रसारित हुए इस सीजन की विजेता कविता चावला थी, जिन्होंने एक करोड़ रुपये जीता था।


केबीसी- 15वां सीजन
जसनील कुमार कौन बनेगा करोड़पति शो के 15वें सीजन के विनर बने थे, जिन्होंने एक करोड़ रुपये का खिताब जीता था।


केबीसी- 16वां सीजन 
कश्मीर से आए चंदर प्रकाश कौन बनेगा करोड़पति शो में 16वें सीजन के विजेता बने। उन्होंने एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed