फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home

Shekhar Home: एक बार फिर दिल जीतने आ रहे हैं के के मेनन, 'शेखर होम' में निभाएंगे जासूस का किरदार

Fri, 26 Jul 2024 01:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

के के मेनन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक बार फिर वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने जासूसी ड्रामा सीरीज 'शेखर होम' लेकर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home
के के मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02

विस्तार

के के मेनन हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्हें उनकी अभिनय क्षमता के लिए काफी सराहा भी जाता है। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने गुजराती, तमिल, मराठी, तेलुगु आदि फिल्मों में भी काम किया है। वह जब भी पर्दे पर नजर आते हैं, अपने किरदार के साथ दर्शकों के मन पर छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। अब एक बार फिर से वह दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रहे हैं। वह जल्द ही अपने जासूसी ड्रामा सीरीज में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन

Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home
के के मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02

कई फिल्मों में अपने अदाकारी का जलवा बिखरेने वाले अभिनेता के के मेनन अब ओटीटी पर फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपने आगामी जासूसी ड्रामा सीरीज 'शेखर होम' में नजर आएंगे। वह अपनी इस नई भूमिका से एक बार फिर दर्शकों को दिल जीतने वाले हैं। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का पहला लुक जारी किया था, जिसमें अभिनेता की इस सीरीज से पहली झलक दिखाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home
के के मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02

अभिनेता की ये आगामी सीरीज ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रसारित होगी। निर्माताओं द्वारा जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए संयुक्त पोस्ट में केके मेनन जासूस के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को तस्वीरों में छिपी पहले के रूप में साझा किया गया है। इसे साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है, "इसे एक साथ जोड़ें और आपको एहसास होगा कि वह अकेला है जो सभी रहस्यों को सुलझा सकता है। शेखर होम जल्द ही आ रहा है जियो सिनेमा प्रीमियम पर।"
'अपनी दुआएं न छोड़ें', हिना खान ने फैंस को दिया सकारात्मक संदेश

विज्ञापन

Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home
के के मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02

इस पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं के तरफ से एक डिसक्लेमर भी जारी किया है। इस डिसक्लेमर में बताया गया है कि यह कार्यक्रम सर आर्थर कॉनन डॉयल की साहित्यिक कृतियों से प्रेरित एक मौलिक काल्पनिक कृति है, जो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। बताते चलें कि इसका निर्देशन रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। वहीं, इसका निर्माण बीबीसी स्टूडियो ने किया है। 
Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर तारीफ कराने के लिए पैसे देती हैं जान्हवी कपूर? अभिनेत्री बोलीं- इतना बजट नहीं है

Kay Kay Menon is again ready to show his class acting in upcoming detective drama series Shekhar Home
के के मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02

बात करें केके मेनन के वर्क फ्रंट की तो हाल में ही वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रेलवे मेन' में नजर आए थे। भोपाल गैस त्रासदी के दौरान रेलवे कर्मचारियों द्वारा हजारों लोगों की जान बचाने के ईर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है। शो का निर्देशन शिव रवैल ने किया था, जो दिग्गज निर्देशक राहुल रवैल के बेटे हैं। 
Savi OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'सावी', पति की बेगुनाही के लिए लड़ती महिला की है कहानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed