सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kay Kay Menon Praises Amitabh Bachchan Shares His Working Experience With Him

Kay Kay Menon: केके मेनन ने बताया को-एक्टर के साथ कैसा बर्ताव करते हैं बिग बी, बोले- ‘अपनी पीढ़ी के वो अकेले…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 29 Jun 2025 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Kay Kay Menon On Big B: अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं और लगातार काम कर रहे हैं। अब अभिनेता केके मेनन ने बिग बी को लेकर बात की।

Kay Kay Menon Praises Amitabh Bachchan Shares His Working Experience With Him
केके मेनन और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kaykaymenon02 और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता केके मेनन इन दिनों अपने आगामी वेब शो ‘स्पेशल ऑप्स 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान केके मेनन ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बात की और उन्हें भगवान का बच्चा बताया। उन्होंने बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया।

‘अमिताभ बच्चन आज भी नए कलाकार की तरह काम करते हैं’
शुभांकर मिश्रा के साथ के पॉडकास्ट में पहुंचे केके मेनन ने इस दौरान अपने शो से इतर कई मुद्दों पर बात की। बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए केके मेनन ने उनकी तारीफ की। अभिनेता ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन भगवान के बच्चे हैं। उनकी पीढ़ी वाले कौन हैं अभी जो एक्टिव हों, लेकिन वो आज भी उतने ही सक्रिय हैं। वह आज भी प्रासंगिक हैं। वह हर सुबह उठते हैं और एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। हम इसे चमत्कार और जादू कहते हैं। मैंने सीखा है कि अगर कोई व्यक्ति जो इतना अनुभवी है, एक नए व्यक्ति की तरह काम कर रहा है, तो हम कौन हैं?’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बिग बी प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण हैं’
बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करने के अपने अनुभव को बताते हुए केके मेनन ने कहा कि उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। केके ने कहा कि बिग बी अपने को-एक्टर को काफी महत्व देते हैं। उन्होंने फिल्म ‘सरकार’ के समय को याद करते हुए एक सीन के दौरान अमित जी ने रामगोपाल वर्मा से मेरा क्लोजअप शॉट लेने को कहा क्योंकि वो चाहते थे कि मेरे हाव-भाव कैमरे में कैद हों। उन्होंने कहा कि बिग बी एक प्रतिभाशाली और अनुशासित अभिनेता हैं। अनुशासन के बिना प्रतिभा लंबे समय तक नहीं टिकती। अमिताभ बच्चन अनुशासन के साथ प्रतिभा का एक बेहतरीन उदाहरण हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Amitabh Bachchan: फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने पूरे किए 25 साल, बिग बी ने दी बधाई; बोले- ‘इस वैरायटी को…’

11 जुलाई को रिलीज होगा ‘स्पेशल ऑप्स 2’
केके मेनन जल्द ही अपने वेब शो ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में वो रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस बार की सीजन एआई के बढ़ते प्रभाव से होने वाले नुकसान और साइबर अटैक पर आधारित है। इससे पहले ‘स्पेशल ऑप्स’ के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को ही लोगों ने काफी पसंद किया है। इस नए सीजन के ट्रेलर भी आते ही धमाल मचा दिया था। अब फैंस 11 जुलाई को जियो-हॉटस्टार पर रिलीज होने वाले इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed