फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story

Khel Khel Mein: हंसाने के साथ दर्शकों को रुला गई थी फिल्म 'खेल खेल में', तीन भाषाओं में बनी थी रीमेक

Fri, 16 May 2025 09:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 16 May 2025 09:09 AM IST
सार

Khel Khel Mein Golden Jubilee: ऋषि कपूर और राकेश रोशन अभीनीत फिल्म 'खेल खेल में' की आज गोल्डन जुबली है। इस मौके पर आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन
Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story
खेल खेल में - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनकी रिलीज को कई साल हो गए लेकिन आज भी वे फिल्में पसंद की जाती हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है 'खेल खेल में'। 16 मई 1975 को रिलीज हुई इस फिल्म की आज गोल्डन जुबली है। फिल्म में ऋषि कपूर और राकेश रोशन ने पहली बार एक साथ अदाकारी थी। फिल्म का निर्देशन रवि टंडन ने किया था। फिल्म में नीतू सिंह अहम भूमिका में थीं। फिल्म की खास बात ये थी कि इसका संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। आज फिल्म के गोल्डन जुबली के मौके पर आइए जानते हैं इस फिल्म के दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन

कई भाषाओं में बनी रीमेक
फिल्म 'खेल खेल में' लोगों को इतनी पसंद आई कि इस फिल्म के रिलीज होने के एक साल के बाद ही 1976 में मलयालम में इसकी रीमेक बनी। इस फिल्म का नाम 'अरुथु' था। साल 1992 में बॉलीवुड में इसी फिल्म की रीमेक 'खिलाड़ी' बनी। इसमें अक्षय कुमार और आयशा जुल्का थे। साल 1999 में इस फिल्म की मराठी भाषा में रीमेक बनी, जिसका नाम था 'बिनधास्त'।
विज्ञापन

Huma Qureshi: जब निर्देशक ने कहा कम उम्र वाले किरदार करो, हुमा कुरैशी ने इस बात पर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'खेल खेल में' में दिखाया गया है कि ऋषि कपूर और राकेश रोशन शिमला के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। पहले दोनों की लड़ाई होती है फिर दोनों दोस्त बन जाते हैं। दोनों कॉलेज के एक गिरोह में शामिल होते हैं। इसी गिरोह में नीतू सिंह भी रहती है। कॉलेज का यह गिरोह एक दूसरे के साथ अजीब शर्ते लगाते हैं और मजाक करते हैं। फिल्म में चीजें तब खराब हो जाते हैं जब मजाक-मजाक में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

फिल्म में पहली बार
यह पहली बार था जब ऋषि कपूर और राकेश रोशन ने एक साथ 'खेल खेल में' फिल्म में काम किया था। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। यह दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर हुई। दोनों 45 सालों तक दोस्त रहे। इसके बाद ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया।
यह पहली बार था जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की अदाकारी से सजी कोई फिल्म हिट रही थी।
Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग

Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story
खेल खेल में - फोटो : यूट्यूब

खूब मशहूर हुए गाने
'खेल खेल में' फिल्म की जो सबसे अच्छी बात थी वह यह कि इस फिल्म के गाने बहुत अच्छे थे। गानों को गुलशन बावरा ने लिखा था और संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। फिल्म के दो गाने बहुत मशहूर हुए। इन्हें आज भी लोग बहुत मजे से सुनते हैं। फिल्म का गाना 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोंसले ने आवाज दी थी। 'एक मैं और एक तू' गाने को भी खूब पसंद किया जाता है। इसे भी किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया था।

डॉयलॉग लिखने के लिए मिली मोटी रकम
एक इंटरव्यू में अभिनेता कादर खान ने बताया 'एक दिन एक व्यक्ति मेरे पास आया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं चाहता हूं कि आप मेरी फिल्म के लिए डॉयलॉग लिखें। उन्होंने मुझ पर जोर डाला और एक मोटा लिफाफा मुझे दिया। जब मैंने इसे खोला तो देखा कि इसमें 21000 रुपये थे। यह फिल्म 'खेल खेल में' थी और वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि (फिल्म के निर्माता) रवि मल्होत्रा थे।'

Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story
खेल खेल में - फोटो : यूट्यूब

साल की कामयाब फिल्मों में से एक
फिल्म 'खेल खेल में' में ऋषि कपूर, राकेश रोशन और नीतू सिंह ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में इफ्तेखार और अरुणा ईरानी भी थीं। फिल्म की लागत एक करोड़ रुपये थी। फिल्म 1975 में कामयाब फिल्मों में से एक थी।

पुरस्कार
23वें फिल्मफेयर पुरस्कार में फिल्म 'खेल खेल में' को दो नामांकन मिले थे। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए आर डी बर्मन को नामांकित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए आशा भोंसले को नामांकित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed