ना पवन सिंह और ना ही निरहुआ, जानिए कौन है इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला भोजपुरी एक्टर?
Most Followed Bhojpuri Celebrity: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सुनकर हमें पवन सिंह, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे नाम याद आते हैं, लेकिन एक एक्टर ऐसे हैं, जिनकी इनसब से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। जानिए कौन है वो एक्टर।
विस्तार
कई ऐसे सितारे हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री से आए हैं और उन्होंने देशभर में अपना नाम बनाया है। मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह जैसे कलाकारों ने अपने काम से सभी के दिलों में जगह बनाई है।
वहीं मैथिली ठाकुर ने भी अपनी गायिकी से सभी को इंप्रैस किया है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा एक्टर भी है, जिसकी फैन फॉलोइंग इन सब से ज्यादा है। आइए एक-एक कर जानते हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों की फैन फॉलोइंग।
9. मनोज तिवारी
मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और संगीत निर्देशक हैं। साथ ही फिलहाल वे राजनेता के रूप में सक्रिय हैं। बता दें कि वे 18वीं लोकसभा के सदस्य हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का 'जिया हो बिहार के लाला जिया तू हजार साला' आज हर प्रोग्राम में सुनाई देता है। मनोज तिवारी काफी पॉपुलर एक्टर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
8. दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। वे एक भोजपुरी फिल्म गायक, एक्टर, सांसद लोकसभा आजमगढ़ और टेलीविजन होस्ट हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
7. रवि किशन
रवि किशन एक्टर और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में काफी नाम कमाया है। हाल ही में वे ‘लापता लेडीज’ और ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में नजर आए थे। दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए रवि किशन को फैंस से काफी प्यार मिला है। रवि किशन के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
6. आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने जी टीवी पर ‘सात फेरे और मायका में’ अभिनय किया था। साथ ही वे कई भोजपुरी फिल्मों में भी लीड रोल के तौर पर नजर आ चुकी हैं। आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
5. मोना लिसा
अंतरा बिस्वास, जिन्हें स्टेज पर मोना लिसा के नाम से जाना जाता है। ये अब तक 125 भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, और इसके साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोना लिसा के इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
4. पवन सिंह
पवन सिंह एक एक्टर, राजनेता और म्यूजिशियन हैं। वे भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में कर चुके हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
3.अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने काम के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। अक्षरा को एक्शन ड्रामा ‘तबादला’, राजनीतिक ड्रामा ‘सरकार राज’ और एक्शन रोमांस ‘सत्या’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
2. मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर एक सिंगर और पॉलिटिशियन हैं। वह मैथिली और भोजपुरी गाने गाती है जिसमें छठ गीत और कजरी शामिल हैं। साथ ही वे कई बॉलीवुड कवर और अन्य पारंपरिक लोक संगीत भी गा चुकी हैं। लोग उनकी गायिकी को काफी पसंद करते हैं।
हाल ही में अनंत अंबानी के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी आवाज से भजन संध्या की शाम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बता दें कि मैथिली के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
1. खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर, सिंगर, डांसर और मॉडल हैं। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री मेंं कई फिल्मों में काम किया है और लोगों से भी इन्हें काफी प्यार मिला। उनके डांस स्टेप्स अक्सर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं।
वे 70 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और 5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव टॉप पर हैं। उनके स्टाग्राम पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कमेंट
कमेंट X