फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kichcha Sudeep accused of cheating by producer Rehman after MN kumar allegations

Rehman: नहीं थम रहीं किच्चा सुदीप की मुश्किलें, एम एन कुमार के बाद अब रहमान ने अभिनेता पर लगाया गंभीर आरोप

Tue, 11 Jul 2023 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Jul 2023 12:27 PM IST
सार

इसी बीच एक्टर पर फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फिल्म निर्माता के आरोप के बाद अब प्रोड्यूसर रहमान ने भी किच्चा सुदीप पर नए और गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Kichcha Sudeep accused of cheating by producer Rehman after MN kumar allegations
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किच्चा 46' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने पसंद किया है। हालांकि, इसी बीच एक्टर पर फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फिल्म निर्माता के आरोप के बाद अब प्रोड्यूसर रहमान ने भी किच्चा सुदीप पर नए और गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 

प्रोड्यूसर रहमान ने किच्चा सुदीप पर लगाए नए आरोप
गौरतलब है कि एक और निर्माता ने कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। एम एन कुमार के बाद प्रोड्यूसर रहमान ने किच्चा सुदीप पर नए आरोपों की बौछार की है। रहमान ने निर्माता के साथ हुक्का जैसी हिट फिल्में बनाई है। रहमान ने किच्चा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे पैसे लिए हैं और वापस देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, प्रोड्यूसर ने एक प्रेस बातचीत में कहा कि वह यहां सुदीप पर आरोप लगाने नहीं बल्कि अपने लिए न्याय की मांग करने आए हैं।

Nargis Fakhri: सीन की डिमांड पर न्यूड होंगी नरगिस फाखरी? ओटीटी डेब्यू से पहले एक्ट्रेस का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
हाल ही में, एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा, ‘मैं सुदीप के खिलाफ शिकायत नहीं कर रहा हूं। मेरी शिकायत यह है कि उन्होंने जिस तरह से व्यवहार किया वह गलत है। उनके सुझाव पर हुक्का फिल्म की सफलता के बाद मैंने लगभग 30 लाख का निवेश किया। इस फिल्म को कन्नड़ में बनाने के लिए हिंदी फिल्मों के रीमेक अधिकार खरीदे गए, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। इस फिल्म के लिए मुझसे एडवांस में पांच लाख रुपये लिए गए, लेकिन मुझे केवल 1.80 लाख रुपये वापस मिले।  मैं उनसे पैसे वापस करने का अनुरोध करता हूं क्योंकि मैं अब वित्तीय संकट में हूं।’

Naagin 7: 'नागिन 7' के प्रोमो में दिखी 'शिवनागिन' की झलक, नए प्रोमो ने उड़ाया गर्दा

विज्ञापन

पहले भी निर्माता के खिलाफ दायर किया था केस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान ने आठ साल पहले भी सुदीप के खिलाफ प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में केस भी दायर किया था,जिसे बाद में बंद करवा दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार सुदीप से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रहमान का कहना है कि वह लगभग 150 बार सुदीप के घर गए, लेकिन जब भी वह गए या तो सुदीप घर पर नहीं थे या उनसे मिलने से इनकार कर देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed