सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection

कोविड में बनाया करियर, सालाना यूट्यूब से कमाते हैं 60 करोड़; जानें कितनी है समय रैना की नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina Net Worth: समय रैना हाल ही में यूट्यूब पर अपने वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सबके बीच आइए जानते हैं कितनी है समय रैना की नेट वर्थ? और कैसे कॉमेडियन ने शुरू किया अपना करियर...

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

समय रैना ने बीते दिनों यूट्यूब पर 'स्टिल अलाइव' नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही वो चर्चाओं में हैं। उन्होंने इस वीडियो में इंडियाज गॉट लेटेंट में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने इसमें बताया था कि उन्हें इस विवाद के चलते 8 करोड़ का नुकसान होने वाला था, जब उनके पास टोटल सेविंग्स ही 8 करोड़ की थी।

Trending Videos


इसके बाद से ही लोग उनकी नेट वर्थ का अनुमान लगाने लगे। तो चलिए जानते हैं समय रैना की नेट वर्थ और उनकी लक्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

 

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
समय रैना की नेट वर्थ
नेट वर्थ स्पॉट के मुताबिक, समय रैना की नेट वर्थ करीब 150 करोड़ के आसपास है। हालांकि उनके और भी इनकम सोर्स को अगर मिलाया जाए, तो उनकी नेट वर्थ करीब 215 करोड़ के आसपास हो सकती है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार उनके यूट्यूब चैनल पर हर महीने करीब 68.7 मिलियन व्यूज आते हैं। इस हिसाब से एड रिवेन्यू और इंगेजमेंट मिलाकर उनकी सालाना कमाई 38 करोड़ से 68 करोड़ के आसपास हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
समय रैना का करियर 
समय ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में की थी। उन्हें पहचान 'कॉमिकस्तान सीजन 2' जीतने पर मिली। लेकिन उनके करियर की असली ग्रॉथ कोविड 19 में हुई जब उन्होंने यूट्यूब पर चेस गेम की स्ट्रीमिंग शुरू की। 

गेमप्ले और अपने ह्यूमर को मिलाकर उन्होंने दूसरे यूट्यूबर से अलग पहचान बनाई। चेस प्लेयर्स, कॉमेडियंस और क्रिएटर्स के साथ कोलेबोरेशन कर उन्होंने अपनी ऑडियंस बनाई। समय के साथ कॉमेडियंस ऑन बॉर्ड और इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। 

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

समय रैना के इनकम सोर्स

  • समय रैना का मुख्य इनकम सोर्स स्टैंड-अप कॉमेडी से आता है। वे इंडिया ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर अपने शो करते हैं, जिनमें टूर और टिकट्स की वजह से कमाई होती है। 
  • यूट्यूब पर उनके 8.28 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इस वजह से उनके चैनल पर एड्स, मेंबरशिप और लाइव-स्ट्रीम से भी उनकी कमाई होती है। 
  • दूसरे डिजिटल क्रिएटर्स की तरह वो भी ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पार्टनरशिप से भी कमाई करते हैं।  

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
समय रैना कार - फोटो : इंस्टाग्राम
समय रैना की लाइफस्टाइल के बारे में 
उनकी लक्जरी कार की बात करें तो, समय रैना के पास एक टोयोटा वेलफायर, जो उन्होंने पिछले साल धनतेरस पर खरीदी थी। इस गाड़ी की कीमत करीब 1.22 करोड़ के आसपास है। 

Know About Comedian Samay Raina Net Worth And Luxury Car Collection
इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia
क्या थी इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं।

मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed