सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Got angry On Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan leak says it is the result of systemic failure

रजनीकांत और चिरंजीवी के बाद जन नायकन के सपोर्ट में उतरे कमल हासन, बोले- यह महज हादसा नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 11 Apr 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Kamal Haasan On Jana Nayagan Leak: अभिनेता विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले लीक हो गई है। इस पर कमल हासन ने नाराजगी जाहिर की है और इसे सिस्टम की विफलता करार दिया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

Kamal Haasan Got angry On Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan leak says it is the result of systemic failure
जन नायकन-कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इसकी रिलीज अटक गई थी। अब अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म एचडी प्रिंट में लीक हो गई है। इस पर कमल हासन का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सिस्टम की नाकामी का परिणाम है।

Trending Videos


'जन नायकन' के लीक होने पर समर्थन में उतरे रजनीकांत समेत कई दिग्गज, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत और चिरंजीवी ने जताई निराशा 
रिलीज से पहले ही फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मेकर्स के सपोर्ट में उतरे हैं और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जताई है। सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया। उनके अलावा कमल हासन ने भी इस पर नाराजगी जताई है और कहा कि सर्टिफिकेशन में देरी ने इसे बढ़ावा दिया।

'यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है'
कलम हासन ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। वे लिखते हैं, ' फिल्म 'जन नायकन' का लीक होना कोई हादसा नहीं है। यह सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई होती, तो आज हम इस स्थिति में न होते। सर्टिफिकेशन में हुई अत्यधिक देरी ने पायरेसी के लिए जमीन तैयार कर दी। जब कानूनी तरीके से पहुंच रुक जाती है, तो गैर-कानूनी रास्ते हावी हो जाते हैं। पायरेसी राजनीति से परे है; यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है। यह सैकड़ों कलाकारों और टेक्नीशियनों की मेहनत को और ईमानदारी से टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स, एग्जिबिटर्स और थिएटर मालिकों के निवेश को खतरे में डालता है। ये सभी मिलकर उस सिनेमा को जिंदा रखते हैं, जिसे हम प्यार करते हैं।
 

कमल हासन बोले- 'मुझे यकीन है कि सिनेमा के चाहने वाले एकजुट होंगे'
कमल हासन ने आगे लिखा है, 'जब सिस्टम फेल हो जाता है, तो क्रिएटर की रक्षा कौन करता है? हमें जवाबदेही, तेजी से सर्टिफिकेशन, सख्त कानून और रियल-टाइम में कंटेंट हटाने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि सिनेमा के सच्चे चाहने वाले एकजुट होंगे और थिएटर में कानूनी तरीके से फिल्म देखकर इसका करारा जवाब देंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप पहले भी मेरे साथ खड़े रहे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed