क्या ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ फिल्म के आएंगे सीक्वल? इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘कोई अच्छी कहानी…’
Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हाल ही में ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’, ‘तमाशा’, ‘लव आज कल’ और ‘लैला मजनू’ के लिए फिल्ममेकर इम्तियाज अली को लोगों से खूब सराहना मिली है। लोग अक्सर उनसे इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। हालांकि डायरेक्टर ने ‘लव आज कल’ का सीक्वल बनाया था, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाया।
अब उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ और रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘तमाशा’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। सीक्वल पर क्या बोले इम्तियाज
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में इम्तियाज ने इन फिल्मों के सीक्वल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे इनके सीक्वल के बारे में पूछते हैं, तो मैं उनसे कहता हूं कि ‘लव आज कल’ का तो सीक्वल बनाया था, वो तो नहीं चली। जरूरी नहीं हर बार सीक्वल प्यार और सफलता दें।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सच में कोई अच्छी कहानी आती है, जिसे सुनकर मुझे लगता है कि वो अच्छी है, तो मैं जरूर बनाऊंगा। पर खासकर ‘जब वी मेट’ के सीक्वल को लेकर मेरा कोई इरादा नहीं है। कुछ चीजों को बिना छुए छोड़ देना ही सबसे अच्छा होता है।
उन्होंने खुलासा किया कि ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ के सीक्वल का उनका कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘जब वी मेट’ एक ऐसी ‘लेगसी’ है, जिसे वो संझोकर ही रखना चाहेंगे।
बता दें कि इम्तियाज अली की अगली मूवी मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' एक प्रेम कहानी है। यह स्टोरी 1970 के बैकड्रॉप में सेट है। फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में भी निर्देशक इम्तियाज अली अपनी पुरानी फिल्मों जैसा जादू चला पाएंगे।