सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Konkona Sen Sharma and Pratibha Ranta open up on why film Accused felt different

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा को क्यों अलग लगी 'अक्यूज्ड'? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, इस वजह से की साइन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Accused Movie: नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘अक्यूज्ड’ में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा नजर आएंगी। हाल ही में दोनों एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने हां क्यों कहा?

Konkona Sen Sharma and Pratibha Ranta open up on why film Accused felt different
कोंकणा सेन शर्मा-प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अक्यूज्ड' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का एलान बीते दिनों नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में किया गया था। यह एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। हाल ही में कोंकणा और प्रतिभा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि उन्हें इस फिल्म में क्या अलग लगा?

Trending Videos

Konkona Sen Sharma and Pratibha Ranta open up on why film Accused felt different
कोंकणा सेन शर्मा-प्रतिभा रांटा - फोटो : एएनआई

इस वजह से कोंकणा ने साइन की फिल्म
कोंकणा और प्रतिभा ने बताया कि यह फिल्म एक महिला अपराधी की कहानी है, इसी बात ने उन्हें फिल्म की तरफ खींचा। फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इस महीने के आखिर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहने की वजह के बारे में कोंकणा ने कहा कि यह आइडिया अपने आप में उन्हें नया और अनोखा लगा। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी को बनाने में रिसर्च ने बड़ी भूमिका निभाई। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मुझे इस फिल्म का ऑफर मिला, तो मैं बहुत उत्साहित थी। हमने कभी ऐसे केस के बारे में नहीं सुना, जहां आरोपी कोई महिला हो, क्योंकि अपराधी ज्यादातर पुरुष ही होते हैं'।

प्रतिभा रांटा को मिले थे सिर्फ दो सीन
कोंकणा सेन शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, 'जब उन्होंने रिसर्च की, तो राइटिंग और डायरेक्शन टीम को पता चला कि ऐसे मामले हैं। मुझे लगता है कि यूएस और यूके में बहुत सारे डॉक्यूमेंटेशन हैं। उन्होंने उस रिसर्च के आधार पर स्क्रिप्ट लिखी। मुझे यह मामला बहुत अजीब लगा'। वहीं, प्रतिभा रांटा ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो उन्हें दो सीन मिले थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने उन्हें पढ़ा और उन सीन में मुझे बहुत दिलचस्पी थी। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं पढ़ा था। मैम ने मेरा ऑडिशन देखा। उन्हें यह पसंद आया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma and Pratibha Ranta open up on why film Accused felt different
अक्यूज्ड - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे तैयार हुई फिल्म की स्क्रिप्ट?
फिल्म की डायरेक्टर अनुभूति कश्यप ने बताया कि फिल्म की शुरुआत सिर्फ एक आइडिया से हुई थी और कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी। उन्होंने बताया कि कैसे टीम ने कई महीनों में धीरे-धीरे कहानी बनाई। अनुभूति के मुताबिक, 'मेरे पास फिल्म के लिए लिखी हुई स्क्रिप्ट नहीं थी। मुझे सिर्फ एक आइडिया दिया गया था। मैंने कभी ऐसी कहानी नहीं सुनी थी, जिसमें किसी महिला पर काम की जगह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा हो। मुझे यह आइडिया सच में पसंद आया। हमने वहीं से शुरुआत की। मैंने इस फिल्म के राइटर, यश और सीमा के साथ काम किया है। हमने छह से आठ महीने तक स्क्रिप्ट लिखी और इसे तैयार किया। बता दें कि ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed