सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kamra Makes A Cryptic Post On Pranit More Amid 370 Biryani Controversy

प्रणित मोरे पर कुणाल कामरा का निशाना, ‘370 बिरयानी’ विवाद पर किया पोस्ट; लिखा- ‘इन चीजों के पीछे छिपना बंद…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 14 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Kunal Kamra on Pranit More: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी इस मामले पर तंज कसते हुए प्रणित की माफी पर निशाना साधा है। 

Kunal Kamra Makes A Cryptic Post On Pranit More Amid 370 Biryani Controversy
कुणाल कामरा और प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रणित मोरे का यह विवाद तब शुरू हुआ जब 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने उनके शो के दौरान बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसने 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने पैसे का ‘रिटर्न’ मिलना चाहिए।



एक बयान से भड़का विवाद 
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। शो के दौरान प्रणित मोरे के हंसने और हिमांशु को बोलने का मौका देने पर भी उनकी आलोचना हुई। बढ़ते विवाद के बीच प्रणित ने एक वीडियो जारी कर दोबारा माफी मांगी और खुद को सुधारने के लिए दूसरा मौका देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kunal Kamra Makes A Cryptic Post On Pranit More Amid 370 Biryani Controversy
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
कुणाल ने प्रणित पर साधा निशाना 
प्रणित की माफी पर रिएक्ट करते हुए कुणाल कामरा ने एक्स पर लिखा, ‘कॉमेडियन्स को इन चीजों के पीछे छिपना बंद कर देना चाहिए- स्टोरीटेलिंग, क्राउड वर्क, हार्ड वर्क, बैंक बैलेंस और पेरेंट्स।’ एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘प्रणित मोरे, हर्ष गुजराल को बराक ओबामा जैसा दिखाते हैं।

क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम में हुए प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह दर्शक हिमांशु जांगड़ा से बात करते नजर आ रहे थे। हिमांशु अपने डेट के अनुभव के बारे में बता रहा था।

वीडियो में हिमांशु ने कहा कि उसने लड़की पर 370 रुपये खर्च किए, इसलिए उसे कुछ ‘रिटर्न’ मिलना चाहिए। उसने कहा, ‘मेरे 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही।’ इस बयान में उसने यह इशारा किया कि पैसे खर्च करने के बदले उसे शारीरिक नजदीकी की उम्मीद थी, जिसे लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

बाद में इस शो का एक लंबा वीडियो भी सामने आया, जिसमें हिमांशु ने अपने अनुभव को और विस्तार से बताया और शारीरिक नजदीकी की बातें कीं। इस दौरान प्रणित हंसते रहे और दर्शक भी तालियां बजाते नजर आए, जिससे विवाद और बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा, दोनों ने अलग-अलग वीडियो जारी कर माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed