रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर कुणाल कामरा के कमेंट से मचा बवाल, लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
Kunal Kamra On Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद को लेकर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के कमेंट ने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है।
विस्तार
यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने 25 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी पोस्ट को लेकर अपनी राय रखी, लेकिन कॉमेडियन कुणाल ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
रणवीर अल्लाहबादिया का पोस्ट
रणवीर ने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे और मेरी टीम को 'बीयर बाइसेप्स' और 'द रणवीर शो' को यहां तक पहुंचाने में 10 साल लगे। लेकिन एक ही घटना ने सब कुछ हिला कर रख दिया।
जब टीम मुझसे आगे क्या करना है पूछ रही थी, तब मुझे संत कबीर का एक दोहा याद आया- ‘धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय।’ तो एक सिंपल रिमाइंडर है कि विकास होने में और वापस से चीजों को खड़ा करने में समय लगता है।
It took me and my team 10 years to build BeerBiceps and The Ranveer Show to where they were.
— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) March 25, 2026
And in one incident, a large part of it was shaken.
When the team looked to me for next steps, I found myself going back to Sant Kabir’s doha:
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,
माली…
रणवीर पर भड़के कुणाल
इस पर कुणाल कामरा ने कमेंट किया, ‘लेटेंट में होने की वजह से मुझे मिलाकर 30+ कलाकारों को अधिकारियों के सामने बुलाया गया। पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को इसका नुकसान झेलना पड़ा। शो कैंसल हुए, वेन्यू पीछे हट गए, लोगों ने बिना समझे जजमेंट पास कर दिए। और आज भी आपकी एक गलती की वजह से कॉमेडियंस की जिंदगी मुश्किल बनी हुई है।
सबसे दुख की बात ये है कि आपने कभी इस पहलू को समझने की कोशिश ही नहीं की। प्लीज ‘अच्छा इंसान’ बनने का दिखावा बंद करो। जो मिला है, उसे लेकर थोड़ा शांत रहो और अपनी गलती मानो। क्रिएटिविटी को रोकने का काम मत करो। इसे और खींचने के बजाय, वही करो जो आप करते आए हो, क्योंकि अभी जो हो रहा है, वो सिर्फ आगे बढ़ने की कोशिशों में रुकावट बन रहा है।
30+ artists including me were summoned by authorities for being on Latent.
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2026
The whole comedy fraternity took a hit because of how stupid you’re. Shows were canceled, Venues pulled out, Judgements made, the pathetic shadow of your stupidity still continues to make lives of funny…
क्या थी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, ‘क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना पसंद करेंगे, या एक बार खुद उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?’
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं। मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है।