तुलसी ने दिल खोलकर की पार्वती की तारीफ! टीवी की दो आदर्श बहुओं को देख नेटिजंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
Smriti Irani Praise Sakshi Tanwar: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए स्मृति ईरानी ने खूब पहचान बनाई। इन दिनों उन्हें इस शो के दूसरे सीजन में देखा जा रहा है। हाल ही में वे 'कहानी घर-घर की' फेम अभिनेत्री साक्षी तंवर की तारीफ करती दिखीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दौर था जब एकता कपूर के दो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' का टेलीविजन पर बोलबाला था। इन सीरियल्स की धुरी स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर थीं। 'क्योंकि...' में तुलसी का रोल निभाकर स्मृति ईरानी ने घर-घर में पहचान बनाई। वहीं, साक्षी तंवर ने 'कहानी घर-घर की' में पार्वती का किरदार बखूबी निभाया। हाल ही में दोनों को एक फ्रेम में देखा गया।
एक फ्रेम में दिखीं तुलसी-पार्वती
तुलसी (स्मृति ईरानी) और पार्वती (साक्षी तंवर) को टीवी की आदर्श बहुओं के रूप में जाना जाता है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन के कुछ एपिसोड में साक्षी तंवर की उपस्थिति देखी गई थी। हाल ही में स्मृति ईरानी ने साक्षी की दिल खोलकर तारीफ की है और एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
स्मृति ने लिखा, 'कुछ लोग हमेशा याद रहते हैं'
स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साक्षी के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'कुछ दिन ऐसे होते हैं और कुछ लोग ऐसे होते हैं..,जिन्हें आप हमेशा याद रखते हैं, क्योंकि वे सबसे मुश्किल कामों को भी बेहद आसान बना देते हैं। ऐसा ही एक दिन। उस एक इंसान को याद करते हुए'।
नेटिजंस ने लुटाया प्यार
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट ने मानो फैंस का दिन बना दिया है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो लीजेंड एक फ्रेम में हैं। हमारी भी ढेर सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं'। एक यूजर ने लिखा है, 'टीवी जगत की खूबसूरत बेटियां और आदर्श बहू। आप सभी के लिए प्रेरणा हो'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि कुछ दोस्तियां और बॉन्डिंग कभी नहीं भूली जा सकती हैं। आप दोनों का प्यार हमेशा बना रहे। वहीं कुछ यूजर्स स्मृति ईरानी से सवाल कर रहे हैं कि इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमर उपाध्याय क्यों नजर नहीं आ रहे हैं?