Laapataa Ladies: मुंबई में 'लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, सनी देओल, काजोल समेत इन सितारों का लगा जमावड़ा
किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' 1 मार्च को थिएटर में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की।
विस्तार
फिल्म 'लापता लेडीज' अपनी रिलीज को तैयार है। मंगलवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। किरण राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मार्च को थिएटर में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म के स्टार कॉस्ट के निर्माता आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी और फिल्म की निर्देशक किरण राव के साथ नजर आएं।
स्क्रिनिंग में ये दिग्गज आए नजर
आमिर खान और किरण राव के अलावा इस स्क्रीनिंग में काजोल, सनी देओल, करण जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार संतोषी ,आर. बाल्की, कबीर खान, नितेश तिवारी, आशुतोष गोवारिकर, यशपाल शर्मा जैसे हस्तियों ने शिरकत की इसके अलावा, शरमन जोशी, अली फजल, सयानी गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अवनीत कौर, आयरा खान, मुनव्वर फारूकी, हिमांश कोहली, बाबिल खान, ताहिरा कश्यप, भूषण कुमार, कोकना शर्मा सेन, राधिका आप्टे और रवि किशन जैसे सितारे नजर आए।
14 साल बाद निर्देशन में किरण राव की वापसी
गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ किरण राव 14 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापस लौटी हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'धोबी घाट' के निर्देशन किया था। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखा है। 'लापता लेडीज' की अधिकांश शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बामुलिया गांव में हुई है।
Tera Kya Hoga Lovely: समाज के काले पक्ष को दिखाएगी इलियाना की फिल्म, ट्रेलर के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा
एक हजार से ज्यादा अभिनेत्रियां का हुआ था ऑडिशन
इसके अलावा फिल्म के मुख्य किरदार के लिए दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश बैंगलोर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड से करीब एक हजार से ज्यादा अभिनेत्रियां का ऑडिशन लिया गया था, वहीं, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को ढूंढने में करीब आठ महीनों का समय लगा। अब फिल्म रिलीज को तैयार है। दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के स्टार्स में भी इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
Prakash Jha: इन 10 महिला किरदारों से प्रकाश झा बने दबंग फिल्ममेकर, पहली फिल्म के बाद किया दीप्ति से विवाह
