फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lahore 1947 Actor Sunny Deol Spotted with Wife Pooja Deol at airport after long time Video Goes Viral

Sunny Deol: लंबे वक्त बाद पत्नी पूजा संग नजर आए सनी देओल; एयरपोर्ट पर दिखे साथ; नेटिजंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
सार

Sunny Deol With Wife Pooja: अभिनेता सनी देओल को हाल ही में उनकी पत्नी पूजा देओल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों को लंबे अरसे बाद सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Lahore 1947 Actor Sunny Deol Spotted with Wife Pooja Deol at airport after long time Video Goes Viral
सनी देओल- पूजा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान उनकी पत्नी पूजा देओल भी साथ दिखीं। कई वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ जब सनी देओल को उनकी पत्नी के साथ स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन


पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर दिखे सनी देओल
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक आलीशान कार से उतरते दिख रहे हैं। वे ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम जींस में दिख रहे हैं। सनी देओल ने स्नीकर्स और काला चश्मा लगाकर अपना लुक कंपलीट किया है। उसी कार से उनकी पत्नी पूजा देओल भी उतरीं। इसके बाद दोनों को साथ में एयरपोर्ट की तरफ बढ़ते देखा गया।
विज्ञापन


पूजा देओल की खूबसूरती पर दिल हारे नेटिजंस
सनी देओल इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। देओल फैमिली का इंडस्ट्री में रुतबा है, लेकिन सनी की पत्नी पूजा लाइमलाइट से हमेशा दूर रहती हैं। आज लंबे वक्त बाद उन्हें एक्टर के साथ यूं पब्लिकली स्पॉट किया गया है। पूजा देओल की खूबसूरती देख नेटिजंस हैरान रह गए हैं। वे ब्लैक ट्राउजर के साथ बेज कलर की शर्ट पहने दिखी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


नेटिजंस बोले- 'इनकी वाइफ को पहली बार देखा'
सनी देओल और पूजा के इस वीडियो पर नेटिजंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स पूजा की खूबसूरती की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। साथ ही दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं कि उन्होंने सनी देओल की पत्नी को पहली बार साथ देखा है। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी फिल्म 'लाहौल 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed