सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Maalik actor Rajkummar Rao respponded on Fans comparing Shraddha Kapoor starrer Stree 2 with Avengers

Rajkummar Rao: फैंस कर रहे 'स्त्री 2' की 'एवेंजर्स' से तुलना, जिस पर राजकुमार राव ने कह दी ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Sep 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों 'स्त्री 2' की वजह से काफी चर्चा में हैं। फैंस द्वारा इस फिल्म की एवेंजर्स से तुलना की जा रही है, जिसे अभिनेता ने फिल्म के लिए बड़ी जीत बताया है। 

 

Maalik actor Rajkummar Rao respponded on Fans comparing Shraddha Kapoor starrer Stree 2 with Avengers
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार

राजकुमार राव इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है, जिसने एनिमल और जवान जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। कुछ फैंस फिल्म की तुलना मार्वल की एवेंजर्स से कर रहे हैं, जबकि दोनों फिल्मों के बजट में जमीन और आसमान का अंतर है। राजकुमार ने इस तरह की तुलना को फिल्म की बड़ी जीत बताया है। गौरतलब है कि फिल्म के अंत की तुलना मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो वाली फिल्म एवेंजर्स से की जा रही है, जहां सभी सुपरहीरो मिल कर विलेन से मुकाबला करते हैं। 
Trending Videos


फिल्म की एवेंजर्स से तुलना को बताया बड़ी जीत  
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में, राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि 'स्त्री 2' का अंत 'एवेंजर्स' से प्रेरित था। इसपर उन्होंने आश्चर्यचकित होकर जवाब दिया,"एवेंजर्स से?" इसके बाद जब मेजबान ने बताया कि कई फैंस इसे 'भारतीय एवेंजर्स' कह रहे हैं, जिस पर राजकुमार ने जवाब दिया, "तो अच्छी बात है। इतने कम बजट में अगर हमने एवेंजर्स बना दिया है। यह अमर कौशिक और दिनेश विजान की जीत है।" 'स्त्री 2' इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 438 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी शॉवर में दृष्टि का दिखा ग्लैमरस अंदाज, 40 की उम्र में करेंगी बच्चे का स्वागत
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है 'स्त्री 2' 
बता दें कि 'स्त्री 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का अगला भाग है। इस फिल्म में मूल फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका को आगे बढ़ाया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बैनर्जी आदि कलाकार नजर आए थे। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है। फिल्म मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंजा' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं और 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर' आने वाली है। 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)



हेलिकॉप्टर नहीं जनाब, ये है उर्फी जावेद की नई ड्रेस का कमाल
'मालिक' में गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव
'स्त्री 2' की सफलता के बाद, राजकुमार राव ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। हाल में ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म मालिक का पोस्टर साझा किया है। अपने 31वें जन्मदिन पर अभिनेता ने आगामी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस एक्शन थ्रिलर में वह गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता ने इस फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए लिखा,"मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है, जल्दी ही मुलाकात होगी।"

Amrish Puri: अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप, पोते समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed